कानपुर देहात10 अगस्त 2026*मुख्य विकास अधिकारी ने की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विकास भवन में बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
कानपुर देहात*जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे अकबरपुर महाविद्यालय से अकबरपुर ओवरब्रिज तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाएं तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जय गोविंद, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,
मथुरा 10 अगस्त 26* दिनांक 02.08.2026 को सुबह दुकान का सटर तोड़कर चोरी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
कौशाम्बी10अगस्त26*दिव्यांग बच्चों के बीच जिला पंचायत सदस्य अनूप सिंह पटेल ने मनाया जन्मदिन