August 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

इचौलिया से शुजागंज पक्का तालाब तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

विधायक रामचंद्र यादव ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में की सहभागिता

भेलसर(अयोध्या)संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित उनकी पावन जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी एवं कलश को लेकर निकाली जा रही भव्य कलश वंदन यात्रा रविवार को रूदौली क्षेत्र के शुजागंज मंडल पहुंची। यात्रा के पहुंचते ही क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का माहौल दिखाई दिया। विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा व फूलमालाओं से यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सिठौली,दीवाली,इचौलिया गांव से लेकर जखौली मोड़ और भिटौरा गांव,तक यात्रा के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने विशेष तैयारियां की थीं। मार्गों को सजाया गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु यात्रा के दर्शन के लिए जुटे। भिटौरा में ग्रामवासियों ने फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने सिर पर पवित्र कलश रखकर यात्रा में सहभागिता की, जबकि ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की।यात्रा के दौरान ‘हर-हर रविदास’ और सामाजिक समरसता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा शुजागंज पक्का तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यहां कार्यक्रम के साथ कलश वंदन यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। पवित्र माटी और कलश की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।यात्रा में शुजागंज मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा, समाजसेवी संतोष यादव, कमलेश यादव, किशोरी लाल भारती, राम प्रेस यादव, शिवानंद मिश्रा,सोनू यादव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Taza Khabar