प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
दिनांक 09 अगस्त 2026, बांदा(उत्तर प्रदेश),
बांदा(उप्र),
दिनांक 08 अगस्त 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने-📍 के.पी. ग्राउंड, एल. जी. मार्ग, जार्ज टाउन, प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
📢 छात्रों और नौजवानों के पेपर लीक, रुकी भर्तियों और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का वक्त आ गया है।
✊ आप सभी छात्रों की आवाज को मजबूती दें। आइए, प्रयागराज से युवाओं की आवाज पूरे देश तक पहुँचाएँ। युवाओं का दुख-दर्द समझते हैं राहुल गांधी… जिस दिन कांग्रेस सरकार बनी, युवाओं की सारी समस्या खत्म हो जाएगी।
कोटा की चारदीवारी से लेकर प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के नुक्कड़ों तक और देहरादून की सड़कों से लेकर दिल्ली के मुखर्जी नगर तक, इस देश के हर कोने से सिर्फ एक ही चीख सुनाई दे रही है… ” मोदी! हमारा भविष्य बर्बाद करना बंद करो!
👉 और ये इतिहास में दर्ज होगा कि कैसे 2026 में छात्रों और युवाओं की यह गूंज सिर्फ विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक सुलगती हुई क्रांति बन चुकी है, और इस क्रांति के केंद्र में चट्टान की तरह खड़े हैं राहुल गांधी… असल मायने में जननायक, सच्चे हीरो हैं।
2014 के बाद छात्रों के साथ जिस तरह का अन्याय, अत्याचार और बेरहमी की जा रही है, उसका दर्द, उसकी तकलीफ हर वो परिवार जानता है, जहां कोई बच्चा-बच्ची पढ़ने वाला है। भर्तियों के नाम पर सिर्फ धांधली, परीक्षा के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और पेपरलीक… ऐसे में इस देश के युवाओं के पास क्या रास्ता है, वो कहां जाएं, पढ़-लिखकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे तो क्या करेंगे?
👉🏿 एक तरफ कोटा के छोटे-छोटे कमरों में, घरों से दूर रहकर कंपटीशन की तैयारी करने वाले बच्चे डिप्रेशन और सिस्टम के दबाव में सुसाइड कर रहे हैं, वहीं सरकार उनकी चिंता करने की बजाय तमाशा देख रही है।
प्रयागराज की सड़कों पर ठंड, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना अपनी लाइब्रेरी और कमरों से निकलकर एसएससी, बैंक, रेलवे, टीजीटी और यूपीपीएससी की धांधलियों के खिलाफ लाठियां खाने वाला युवा आज न्याय के लिए तड़प रहा है।
दिल्ली से लेकर देहरादून और पटना तक देश के हर कोने तक, जहां भी युवाओं ने पेपर लीक घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई, उन्हें सिर्फ क्रूरता और लाठियां मिलीं। उन्हें न्याय की जगह भाजपा-संघी सरकार से आंसू गैस के गोले और पैलेट गन की गोलियां मिली।
सालों-साल दिन-रात एक करना, आंखों के नीचे काले घेरे आना, और अपने सारे सुखों को त्याग देना… यह सिर्फ एक छात्र की तैयारी नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार की तपस्या होती है। मां के गहने गिरवी रखा जाते हैं, पिता की झुर्रियों वाले माथे के पसीने की बूंदों और छोटे भाई-बहनों की उम्मीदें एक बेटे की सफलता पर टिकी होती है।
लेकिन जब परीक्षा का दिन आता है, तो भाजपाई-संघी सिस्टम का दीमक उस पूरी तपस्या को खा जाता है। परीक्षा हॉल में बैठने से पहले ही पेपर माफियाओं के व्हाट्सएप पर पर्चा घूम रहा होता है। सालों तक फॉर्म भरने और रिजल्ट का इंतजार करने के बाद अंत में भ्रष्टाचार के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं। तमाम भर्तियों की तो कभी परीक्षा ही नहीं ली जाती।
ये सिर्फ परीक्षाओं में भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि इस देश के होनहारों की जवानी का सुनियोजित कत्लेआम है। इसकी सीधे-सीधे जिम्मेदार भाजपा और संघ हैं। ये लोग कभी नहीं चाहते कि इस देश का युवा पढ़े-लिखे, इस देश का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो जाए… वर्ना इनके नफरत और उन्माद का प्रोपेगेंडा कौन फैलायेगा…
👉🏿 लेकिन सुखद बात ये है कि इस अंधी, बहरी और निर्मम सत्ता के खिलाफ एक नेता उम्मीद बन कर उभर रहा है… नाम है राहुल गांधी। वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि कोटा के कमरों से लेकर प्रयागराज के मैदानों और देहरादून की गलियों तक… उस हर छात्र की आखिरी उम्मीद बन चुके हैं जो अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आसमान छूना चाहता है।
👉 जब-जब किसी गरीब के बेटे का हक छीना गया, जब-जब किसी छात्र का पेपर लीक हुआ, राहुल गांधी ने बिना डरे सीधी हुंकार भरी। उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक युवाओं के इस दर्द को अपनी रूह से महसूस किया है। वे जानते हैं कि एक मां की आंखें तब तक दरवाजे पर ही टिकी रहती हैं, जब तक उसका बेटा परीक्षा देकर लौटता नहीं है। राहुल गांधी ने उस हर छात्र के कंधे से कंधा मिलाया है, जिसे इस क्रूर सिस्टम ने तोड़ने की कोशिश की है। और बड़ी बात ये कि छात्रों और युवाओं ने भी राहुल गांधी की बात को समझा है… युवा तैयार हो चुके हैं, उन्होंने यह ठान लिया है कि बहुत सह लिया, अब और नहीं!
कोटा, प्रयागराज और देहरादून से उठी राहुल गांधी की गूंज अब पूरे देश में फैल चुकी है। देश के नौजवानों और राहुल गांधी का यह साझा गठबंधन अब इस देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने के लिए सड़कों पर उतर चुका है।
👉 देश के हर एक युवा से आज यह अपील है कि अपनी इस खामोशी को तोड़ो और राहुल गांधी की इस बुलंद आवाज में अपनी आवाज मिलाओ। आज युवाओं का राहुल गांधी से बड़ा और सच्चा हितैषी इस धरती पर कोई नहीं है।
और याद रखना… जिस दिन देश में कांग्रेस की सरकार आ गई, जिस दिन राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बन गए, उस दिन युवाओं की इन तमाम जिल्लत भरी समस्याओं का हमेशा के लिए खात्मा हो जाएगा। क्योंकि राहुल गांधी संघी नहीं है, वे एक सच्चे और फौलादी इरादे वाले इंसान हैं। वे जो कहते हैं, डंके की चोट पर करके दिखाते हैं। वे इस देश की मिट्टी से इश्क करते हैं और यहां के हर एक शख्स के सीने का दर्द समझते हैं।
इस अवसर पर दिनांक 08 अगस्त 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के-📍 के.पी. ग्राउंड, एल. जी. मार्ग, जार्ज टाउन, प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच साथ में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा अतर्रा, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, बांदा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, आरिफ निजामी, सादात खान, लालबाबू राजपूत आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..