August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, मछली पकड़ने गए युवक का नदी में मिला शव, माल के कोलवा के मंझौवा घाट पर मिला शव, पत्नी-बेटी ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया

➡लखनऊ, 11 साल की बच्ची से रेप की घटना, पिता के परिचित ने किया दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक मोनू कश्यप गिरफ्तार, आरोपी मोनू बालिका के पिता का परिचित, हजरतगंज पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

➡लखनऊ, BSP अध्यक्ष मायावती का एक्स पर पोस्ट, सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है- माया, सपा ने PDA में P से पंडित कर दिया- माया, ये राजनीतिक छल व छलावे का प्रमाण- माया, ब्राह्मण तेजी से BSP से जुड़ रहा है- मायावती, सपा के इस छल से ब्राह्मण का भला नहीं- माया, माया ने सपा को छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी कहा, ‘सपा की संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहें’, यह समय की मांग, सर्वसमाज के हित में है- माया

➡लखनऊ, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में HC का आदेश, 1965 का आवास विकास कानून बरकरार- HC, 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के समान लाभ मिलेंगे, अयोध्या की 3 आवासीय योजनाओं से जुड़ा मामला, योजनाओं को निरस्त करने से कोर्ट का इनकार

➡गोंडा, जेल में पिता से मिलने कारतूस ले गई बेटी, किशोरी के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, पिता के पिस्टल की 10 कारतूस लेकर पहुंची, जांच में किशोरी का पहचान पत्र भी मिला फर्जी, जेलर आफताब अंसारी की तहरीर पर केस दर्ज, कैदी पिता हर्शु से मिलने आई थी किशोरी बेटी, जिला कारागार में POCSO की सजा काट रहा, नगर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच

➡मिर्जापुर, जिम धर्मांतरण मामले से जुड़ी बड़ी खबर, मास्टरमाइंड इमरान पर प्रशासन का शिकंजा, डेढ़ करोड़ की संपत्ति को किया गया कुर्क, गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत हुई कुर्की, जिम की आड़ में इमरान चलाता था गिरोह, महिलाओं को ट्रेनिंग के बहाने बनाता था शिकार, प्यार, यौन उत्पीड़न से करता था ब्लैकमेल, देहात पुलिस, राजस्व टीम ने जमीन कुर्क की

➡अयोध्या, बीकापुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जोहन चितई मिश्र का पुरवा गांव का मामला, विवाद बढ़ने पर डंडों, लोहे की रॉड से हमला, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए

➡देहरादून, CM पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, सीएम धामी ने पेंशन राशि को ट्रांसफर किया, विभिन्न पेंशन लाभार्थियों के खाते में गई पेंशन, 11 बजे BJP जिलाध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे, मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे CM धामी, तीलू रौतेली की जयंती कार्यक्रम में जाएंगे CM, 4.30 बजे महिलाओं को पुरस्कार देंगे सीएम

➡अलीगढ़, 200 से अधिक होटल, अस्पतालों की अनदेखी, प्रतिष्ठानों ने नहीं पूरे किए अग्नि सुरक्षा मानक, नोटिस अवधि खत्म होने के बाद भी अनदेखी, अग्निशमन विभाग की नोटिस की अवधि पूरी, केके, मैक्सफर्ट हॉस्पिटल, पाम ट्री होटल शामिल, 66 होटल, 30 अस्पताल, 12 स्कूल भी शामिल

➡प्रयागराज, राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम से पहले होर्डिंग, होर्डिंग्स में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल को लेकर मांग, अस्पताल का नाम बदलने की मांग की गई, ठाकुर रोशन सिंह अस्पताल का नाम रखने की मांग, अस्पताल की जगह था अंग्रेजों का मलाका जेल, यहीं पर ठाकुर रोशन सिंह को दी गई थी फांसी, काकोरी एक्शन का था मामला, चंबल फाउंडेशन ने उठाई नाम बदलने की मांग, नाम बदलने को लेकर 3 दिन से चल रहा आंदोलन, आजादी बाद मलाका जेल तोड़कर बना अस्पताल

➡कानपुर, नाव से गंगा पार कर रहे ग्रामीण, बच्चे, बच्चे जान खतरे में डालकर जा रहे स्कूल, छोटी छोटी नावों से लोग पार कर रहे गंगा, एक साथ 2 दर्जन से अधिक लोग जा रहे, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, ग्रामीण बोले- प्रशासन पर कर रहा है अनदेखी, घारमखेड़ा, चैनपुरवा, पहाड़ीपुर, अन्य गांव के लोग

➡दिल्ली, E20 पेट्रोल पर बोलीं ऑयल मार्केटिंग कंपनी, विपक्ष के आरोपों का OMC ने खंडन किया, E20 पेट्रोल में 500 ppm क्लोराइड नहीं- OMC, ‘अधिक नमी होने के दावे जांच में सही नहीं’, 1,000 से अधिक सैंपलों की जांच की – OMC, जांच में क्लोराइड स्तर 0-3 ppm मिला- OMC, गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सही कर ली गई- OMC

➡मेरठ, आज मेरठ में सीएम कांवड़ियों पर करेंगे पुष्पवर्षा, मोदीपुरम में कांवड़ मार्ग पर CM योगी करेंगे पुष्पवर्षा, सुबह 11 बजे जनपद मेरठ पहुंचेंगे सीएम योगी, शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर होगा लैंड, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच बना, तैयारियां पूरी, दो दिन से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन, बीते कई बरसों से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे सीएम

➡प्रयागराज, भारी बारिश के चलते केपी ग्राउंड में पानी भरा, इसी ग्राउंड में होना है राहुल गांधी का कार्यक्रम, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल, कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़, गिट्टी-मिट्टी डालकर ग्राउंड सही किया जा रहा, आज शाम 6:30 बजे छात्रों की गूंज कार्यक्रम

➡फतेहपुर, गुटखे में 5 रुपये का हेरफेर, मां बनी हैवान, मां ने अपने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, 20 की जगह 15 रुपये का गुटखा लाया बेटा, 6 वर्षीय मासूम ने 5 रुपये का कुछ खा लिया, 15 रुपये का गुटखा देखकर मां हैवान बन गई, मासूम बेटे को पीटकर दोनों तलवे जला दिए, कमरे में बंद कर पड़ोसी के घर दावत में गई, बच्चे ने रूम से पड़ोसी के बेटे को करतूत बताई, राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

➡सहारनपुर, फर्जी दस्तावेजों से दूसरी शादी का आरोप, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना, दूसरी महिला से शादी का आरोप, संपत्ति रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का दावा, आधार कार्ड में बदलाव का आरोप, ग्राम सचिव पर मिलीभगत का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पति पंकज समेत तीन के खिलाफ FIR, थाना चिलकाना क्षेत्र का मामला

➡मेरठ, स्टूडेंट लीडर विनीत चपराना गैंगरेप केस से बरी, चपराना, 4 साथी आरोपियों भी बरी किये गये, दर्ज कराये गये मुकदमें में नही मिला कोई प्रमाण, अमन हास्पीटल गैंगरेप में मदद के बदले केस दर्ज, 10 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिली राहत

➡देवरिया, भटनी थाना क्षेत्र में 4 दिन में दो वारदात, हतवा गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या, हत्या के बाद अस्पताल में हुआ था बवाल, अब चांदपार गांव में युवक को घोंपा पेंचकस, पुरानी रंजिश में युवक के पेट में पेंचकस घोंपा, दोनों मामलों में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

➡कानपुर देहात, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना पड़ा भारी, घरवालों ने आशिक को दी तालिबानी सजा, भनक लगते ही घरवालों ने दोनों को पकड़ा, दोनों को घर में घसीट-घसीटकर खूब पीटा, प्रेमी को बांधकर तलवे पर बरसाई लाठियां, डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव की घटना

➡जालौन, बारिश में बह गया अस्थाई पीपा पुल, रगौली, रेवा गांव का टूटा सम्पर्क मार्ग, चार हजार से अधिक लोग प्रभावित, हाल ही में बनाया गया था पीपा पुल, PWD पर लापरवाही बरतने का आरोप, उरई तहसील के रगौली गांव का मामला

➡मेरठ, बहुचर्चित कपसाढ़ मर्डर केस का मामला, आरोपी पारस सोम JJ बोर्ड की सुनवाई में बालिग, पॉक्सो कोर्ट ने भी JJ बोर्ड के आदेश को सही माना, अब सामान्य आरोपी की तरह होगी पारस की सुनवाई, पारस ने मार्कशीट पेश कर खुद को नाबालिग बताया, कई महीने उम्र को लेकर सुनवाई के बाद विवाद खत्म, पारस सोम ने गर्लफ्रेंड रूबी की मां को मार डाला था, रूबी के कथित किडनैप के दौरान हुई थी हत्या, कई दिन बाद हरिद्वार में ट्रेन से बरामद हुए थे रूबी-पारस

➡देवप्रयाग, डंपिंग जोन के पास कार खाई में गिरी, वाहन सवार 6 लोगों के शव बरामद हुए, 2 शवों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया, अन्य शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी, वाहन सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल

➡पीलीभीत, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान युवक की चली गई जान, आरोपी वाहन चालक मौके से हुआ फरार, थाना गजरौला के गड़ा जंगल की घटना

➡औरैया, प्रतापपुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, DCM को दूसरे DCM ने मारी टक्कर, एक डीसीएम चालक की मौके पर मौत, अजीतमल थाना क्षेत्र की घटना

➡मेरठ, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही घर में नजरबंद, CM योगी के कार्यक्रम के चलते सचिन नजरबंद, सचिन ने कल कांवड़ मार्ग पर पकड़ा था ढाबा, ढाबे में रोटी बनाते हुए मुस्लिम युवक पकड़ा था, मार्ग पर इसी ढाबे में भोजन कर रहे थे कांवड़िए, मेरठ सिविल लाइन के मानसरोवर में हाउसअरेस्ट

➡देहरादून, क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम से लगाई गुहार, ऋषभ ने जमीन खरीदने में मदद की अपील की, क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, उत्तराखंड में अपना घर बनाने की इच्छा जताई, दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं – पंत

➡सुल्तानपुर, युवक ने चाकू से हमले का लगाया आरोप, अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती, लंभुआ कोतवाली के मदनपुर पनियार का मामला.

Taza Khabar