पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के सिरसिया बस्ती निवासी एक युवक और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की समझदारी भरी पहल से सुलझ गया। दोनों ने एक-दूसरे को समझकर फिर से साथ रहने का बंधपत्र बनाकर केंद्र से विदा ली।
*क्या था मामला*
युवक ने केंद्र में आवेदन देकर शिकायत की थी कि उसकी पत्नी जो नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर की रहने वाली है, वह सुबह 10 बजे उठती है। इससे घर में नाश्ता और समय पर भोजन नहीं बन पाता, जिससे पूरा परिवार परेशान है। कुछ कहने पर गाली-गलौज और तुरंत मायके में फोन कर शिकायत करने की बात भी आवेदन में कही गई।
वहीं पत्नी का आरोप था कि ससुराल में उसका भरण-पोषण ठीक से नहीं हो रहा। इसी कारण वह तीन महीने भी ससुराल में नहीं रह पाई।
*समझाइश से टूटे रिश्ते जुड़े*
केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग और साथ में बैठाकर गहन काउंसलिंग की। काफी समझाने के बाद पति ने कहा कि अगर पत्नी समय से खाना बनाकर दे और ससुराल वालों का अनावश्यक हस्तक्षेप न हो, तो वह उसे रखने और उसकी हर बात मानने के लिए तैयार है।
दोनों पक्षों की सहमति से बंधपत्र बनवाकर उन्हें विदा किया गया।
*केंद्र की बड़ी उपलब्धि*
आज की सुनवाई में कुल कई मामले निष्पादित किए गए। इनमें 4 टूटते हुए परिवारों को फिर से जोड़ने का काम हुआ। कुछ ऐसे मामले भी आए जिन्हें आपसी सहमति न बनने पर थाना या न्यायालय से सुलझाने की सलाह दी गई।
इस सराहनीय पहल में केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार, दीपक, स्वाति वैश्य, अभियंत्री बबीता चौधरी, प्रमोद जायसवाल, रविंद्र शाह, जीनत रहमान और आचल कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*