अयोध्या7अगस्त26*पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु निर्माण का भव्य शिलान्यास, वर्षों पुराना ग्रामीणों का सपना हुआ साकार
सेतु बनने से आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत
भेलसर(अयोध्या)विधानसभा क्षेत्र रूदौली अंतर्गत रामसनेहीघाट तहसील की ग्राम पंचायत ढे़मा के पारा हाजी गांव सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। वर्षों से चली आ रही पारा हाजी से बाजपुर घाट के बीच सेतु निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी। सेतु निर्माण को लेकर शुक्रवार को भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारा हाजी से बाजपुर घाट के बीच बनने वाले सेतु का शिलान्यास किया। सेतु निर्माण में स्वीकृत लागत 9.02 करोड़ है और इस सेतु के साथ साथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें अशरफपुर से
गोड़ियन पुरवा से मिसिंग लिंक मार्ग, बेलपुर से गोड़ियन पुरवा संपर्क मार्ग, मवई अशरफपुर से अनारपट्टी से वाया बेलपुर संपर्क मार्ग, पाराहाजी सम्पर्क मार्ग, लखनऊ फैजाबाद एन एच 28 से सड़वाभेलू सिन्नी ढे़मा मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, गढ़ी बठौली संपर्क मार्ग, इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 13 करोड़ 58 लाख 22 हजार की
लागत से परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसके (लोकार्पण) शिलान्यास की खबर मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सेतु निर्माण की आस लगाए बैठे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि पारा हाजी और बाजपुर घाट के बीच आवागमन को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई थी। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। नदी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। सेतु निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। पारा हाजी-बाजपुर घाट के बीच सेतु बनने से केवल आवागमन ही सुगम नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। सेतु के निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल, तहसील और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक ले जाने में सहूलियत मिलने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सेतु की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जाती रही थी। अब शिलान्यास होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और जल्द ही उन्हें आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की शुरुआत पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह सेतु क्षेत्र के लिए सिर्फ एक आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि विकास की नई राह खोलने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साबित होगा। सेतु निर्माण पूरा होने के बाद पारा हाजी समेत आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू, मंडल अध्यक्ष मवई धर्मेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामजी कौशल, महामंत्री अखिलेश रावत, जिला महामंत्री कुलदीप मौर्या, सर्जन लाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कैलाश कनौजिया, मंडल मंत्री बिधि चन्द्र कौशल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, विनोद बाबा इत्यादि हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*अफजलपुर सातों गांव में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
पंजाब7अगस्त26*चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह सबइंस्पैक्टर बने
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी