चंडीगढ़7अगस्त26*एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल किया
चंडीगढ़, 7 अगस्त (शर्मा/सोनू) : पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के पूर्व सदस्य और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने आज पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए स्नातक (ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले हुए सीनेट चुनाव में एडवोकेट ढिल्लों ने निर्धारित चुनावी कोटा हासिल कर जीत दर्ज की थी और पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाई थीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े विभिन्न वर्गों के हितों एवं मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने वर्षों से मिल रहे सभी के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पंजाब विश्वविद्यालय के विकास और प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे तथा छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनाई) से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट में स्नातक (ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से कुल 15 सदस्य चुने जाते हैं। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए मतदान 20 सितंबर 2026 को होगा।
फोटो: 1, नामांकन दाखिल करते एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लो।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26* डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज