August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 6 अगस्त 26*बरसात में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों का बढ़ा संकट; PWD ने 2-3 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा*

बांदा 6 अगस्त 26*बरसात में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों का बढ़ा संकट; PWD ने 2-3 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा*

बांदा 6 अगस्त 26*बरसात में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों का बढ़ा संकट; PWD ने 2-3 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

जसपुरा/बांदा।लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद जसपुरा क्षेत्र के मडौली कला से इछावर,चंदवारा,पियासी डेरा,सबादा और महबरा गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है।सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है।इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा दो इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं।बताया गया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क की जर्जर स्थिति का जायजा लिया गया था, लेकिन लगातार बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी फोन पर दी।सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता से बातचीत कर सड़क की तस्वीरें भेजी गईं।मुख्य अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता (AE) अभय कुमार ने मामले की जानकारी ली,जबकि कनिष्ठ अभियंता (JE) मधुर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौसम साफ होते ही दो से तीन दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों से अपील की गई है कि विभाग को दो-तीन दिन का समय दें।यदि तय समय में सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
मडौली कला से पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क बारिश में बदहाल।
सैकड़ों ग्रामीण और छात्र-छात्राओं का आवागमन प्रभावित।

PWD अधिकारियों ने मौके पर किया निरीक्षण।
मौसम साफ होते ही 2-3 दिन में मरम्मत कराने का आश्वासन।

Taza Khabar