August 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ: मायावती उमाशंकर सिंह के आवास पर मौजूद रहीं। मायावती ने उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। इससे पहले शिवपाल यादव भी उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचे थे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

➡ लखनऊ: प्रतापगढ़ में हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घायलों का समुचित इलाज कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने को कहा। सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

➡ दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।

➡ बरेली: आला हजरत उर्स के मौके पर डेल्टा क्लास ने पहल की है। दरगाह से जुड़ी डेल्टा क्लास गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग कराएगी। करीब 200 बच्चों को NEET और JEE की तैयारी कराई जाएगी। इस बार क्लास के 7 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। कोचिंग प्रेम नगर क्षेत्र और बारादरी थाना क्षेत्र में संचालित हो रही है।

➡ हापुड़: हाईवे पर रोडरेज में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मैजिक और ऑटो की टक्कर के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई की। इलाज के दौरान 24 वर्षीय अजीम की मौत हो गई। मारपीट के बाद अजीम कोमा में चला गया था। मनीष, अंकित, लोकेश समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं। मामला गढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ बरेली: जनसुनवाई निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। 9 अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है, जबकि 26 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जुलाई में शिकायतों के फीडबैक के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

➡ रायबरेली: रेप के प्रयास से आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ दिल्ली: रेस्टोरेंट मालिक से फिर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोल्डी बराड़ और मनीष खरखौदा के नाम से विदेशी नंबरों से धमकी दी गई। इससे पहले भी वॉयस नोट के जरिए 5 करोड़ रुपये मांगे गए थे। पंजाबी बाग थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

➡ लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगली बार चुनाव प्रक्रिया समय से पहले शुरू की जाएगी। कार्यकाल समाप्त होने से पहले प्रक्रिया शुरू करना जरूरी है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तमाम दस्तावेज मांगे हैं। मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

➡ रामपुर: मुठभेड़ में घायल गौकश दानिश की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। दानिश के पैरों में गोली लगी थी और उसका इलाज चल रहा था। उस पर गोकशी के 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मेरठ भेजा गया।

➡ फिरोजाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पेड़ पर लटककर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

➡ लखीमपुर: मझगईं में खेत में पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। गौ हत्या की आशंका को लेकर तहरीर दी गई है। हिंदू संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

➡ हमीरपुर: सिपाही आदर्श मिश्रा ने CPR ट्रीटमेंट देकर बस हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाई। NH-34 पर ट्रक और बस की टक्कर में 3 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 घायलों को अस्पताल लाया गया था। हादसा सुमेरपुर में बीती रात हुआ था।

➡ लखीमपुर: जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी प्रमोद की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित प्रमोद गोला का रहने वाला था। जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

➡ उन्नाव: बांगरमऊ कटरी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। पिछले वर्ष बना तटबंध टूट गया, जिससे पानी गांवों में घुस गया है। गदनपुर आहार, नया खेड़ा और धना खेड़ा प्रभावित हुए हैं। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

➡ जालौन: IAS रिंकू सिंह राही की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। न्यायिक SDM के खिलाफ वकीलों ने डीएम को ज्ञापन दिया और कार्य स्थगित कर दिया। वकीलों का कहना है कि SDM के ट्रांसफर तक कार्य स्थगित रहेगा। मामला जालौन जिले के मुख्यालय कलेक्ट्रेट का है।

➡ देहरादून: BJP ने चुनाव अभियान को लेकर रणनीति तैयार की है। दायित्वधारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की नीतियां और उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में दायित्वधारियों की मंडलवार तैनाती की जाएगी।

➡ लखनऊ: उमाशंकर सिंह के आवास पर मायावती ने कहा कि मुझे सगी बहन की तरह मानते थे। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया। सब धोखा देकर चले गए लेकिन उमाशंकर साथ रहे। मायावती ने कहा कि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाएंगे और उमाशंकर के स्थान पर बेटे को सम्मान देंगी। पार्टी उनके पूरे परिवार का ध्यान रखेगी।

➡ प्रयागराज: पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। BSA ने बेसिक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कई प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।

➡ मिर्जापुर: अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के आरोपी पर रासुका लगाया गया है। 11 अप्रैल को राजीव सिंह की हत्या हुई थी। आरोपी राजेंद्र सोनकर पर 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिले में 36 साल बाद दूसरी बार रासुका लगाया गया है।

➡ लखनऊ: प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, अमेठी और अयोध्या में भारी बारिश की संभावना है। बांदा, बागपत और बाराबंकी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बुलंदशहर, फतेहपुर और हमीरपुर में ऑरेंज अलर्ट है। नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में भी अलर्ट जारी किया गया है।

➡ लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके में गोकशी की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रिंग रोड चौकी क्षेत्र में हुई घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गोवंश के अवशेषों को दफना दिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

➡ अयोध्या: झुनझुनवाला अस्पताल में महिला की मौत के मामले में CMO ने जांच कमेटी गठित की है। बेटे की शिकायत पर 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो 5 दिन में रिपोर्ट देगी। शिकायतकर्ता महेश पूरा कलंदर क्षेत्र के निवासी हैं।

 

————————————————————–

Taza Khabar