August 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

➡लखनऊ, आज जनेश्वर मिश्र जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, सुबह 10:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेंगे अखिलेश, जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, 11.30 बजे सपा मुख्यालय पहुंचेंगे अखिलेश यादव, जनेश्वर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे कार्यक्रम में सहभागिता, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, आज 2 प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे अखिलेश

➡लखनऊ, बैंक कर्मी महिला पर तरल पदार्थ फेंका गया, बैंक से निकलकर कार में बैठते समय वारदात, स्कूटी सवार अज्ञात युवक ने फेंका तरल पदार्थ, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, महिला खुद उपचार के लिए अस्पताल पहुंची, महिला का चेहरा पूरी तरह सुरक्षित, मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए, आलमबाग थाना क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ, विकासनगर ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा फैसला, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 115 दिनों में सजा, जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला, तीनों आरोपी दोषी करार, सोनू, राहुल उर्फ शिवा, धनराज को उम्रकैद, प्रत्येक पर 45 हजार का जुर्माना, जुर्माने का दो-तिहाई मृतक की पत्नी को मिलेगा, लालाराम की पत्नी को मुआवजे का आदेश

➡लखनऊ, लखनऊ में BJP की जिला कार्यशाला आज, हर घर तिरंगा अभियान पर होगी कार्यशाला, तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक, आज सुबह 10.30 बजे होगा आयोजन, हलवासिया कोर्ट में होगी जिला कार्यशाला, लखनऊ महानगर BJP का विशेष आयोजन

➡लखनऊ, जानकीपुरम में महिला ने किया सुसाइड, मृतका की पहचान आशा के रूप में हुई, आशा डॉक्टर अनिल त्रिपाठी की पत्नी थीं, अनिल सीतापुर के सरकारी अस्पताल में तैनात, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही

➡फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में भीषण बारिश से जलभराव, सड़कों पर भरा पानी, जनजीवन प्रभावित, जलभराव में कई वाहन बंद पड़े, लोगों को आवागमन में भारी परेशानी

➡बदायूं, पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में मारपीट, फायरिंग, गोली लगने से रीना को CHC में कराया भर्ती, सुखपाल की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, नन्हे और जगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने तमंचे समेत जगपाल को पकड़ा, फरार नन्हे की तलाश में जुटी पुलिस, दातागंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡मैनपुरी, फेंसिंग तार में करंट लगने से बच्ची की मौत, खेत की फेंसिंग में दौड़ रहा था करंट, पशुओं से फसल बचाने को लगाई थी फेंसिंग, बकरी चराते समय करंट की चपेट में आई मासूम, एलाऊ थाना क्षेत्र के सुगाव का मामला

➡कुशीनगर, ढाबा संचालक से मारपीट मामला, मामले में 2 सिपाही निलंबित, महिला से बदसलूकी की गई थी, दोनों सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, उमाशंकर यादव और महेंद्र गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

➡सीतापुर, सीतापुर में समधी की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर ने वारदात को दिया अंजाम, गांव के बाहर मारी गई गोली, SP और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, आरोपी बदलू और उसका भाई गिरफ्तार, असलहा भी पुलिस ने बरामद किया, मृतक विजय पर भी कई मुकदमे दर्ज, 6 माह पहले हुई थी लव मैरिज, बेटी की शादी से नाराज था आरोपी, नाराजगी में समधी की हत्या का आरोप, इमलिया सुल्तानपुर के बेलामाऊ खुर्द का मामला

➡मेरठ, कार गैराज में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां आग की चपेट में आई, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, मेरठ के कैंट क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली, रायबरेली में युवक पर चाकू से हमला, मामूली बात पर युवक पर किया हमला, युवक के शरीर पर कई वार के निशान, पीड़ित ने नामजद समेत अन्य पर दी तहरीर, सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡संभल, चोरों ने एक मकान को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर, घर के अगले हिस्से में सोता रहा परिवार, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना, रजपुरा थाना क्षेत्र के डोहरी का मामला

➡रायबरेली, नवविवाहिता की दहेज हत्या का मामला, पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को पकड़ा, पुलिस ने पति, सास और ससुर को पकड़ा, चाचा की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया

➡सहारनपुर, मिलावटी शराब कांड में बड़ा फैसला, 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा, महिला समेत 5 आरोपी दोषी करार, सभी पर 52-52 हजार का जुर्माना, एडीजे मिर्जा जीनत की अदालत का फैसला, गवाहों, पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर सजा

➡अलीगढ़, संदिग्ध हालात में चली गोली, किशोर गोली लगने से हुआ घायल, दोस्त कमर में तमंचा लगाकर घूम रहा था, तमंचे से अचानक हो गया फायर, घटना के हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस, गांधी पार्क क्षेत्र के मुकुंद नगर का मामला

➡फतेहपुर, अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिले, गंगा किनारे दोनों के शव फंसे मिले, भिटौरा गंगा पुल के पास मिला शव, शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त, हुसेनगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, केंद्र सरकार और IRDAI बीमा नियामक को निर्देश, SC ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के आदेश दिए, इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं -SC, वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना जरूरी- SC, ‘इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल’, ‘पेट्रोल पंप पर इंश्योरेंस की जांच की व्यवस्था हो’, बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान हो- SC, पहचान करने वाली तकनीक विकसित की जाए- SC, ‘सड़क पर लगे कैमरों को बीमा डेटाबेस से जोड़ा जाए’, ताकि बिना बीमा वाहन की पहचान हो सके-SC, पहचान होने के बाद ई-चालान जारी हो सके-SC, देश में 56% वाहन बिना बीमा के चल रहे-SC, ‘सड़क हादसा होने पर मुआवजा मिलने में होती देरी’, ‘पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने में देरी होती है’, ‘परिवारों को वर्षों तक कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते’

➡दिल्ली, सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा आज, आज दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम धामी, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं सीएम

➡दिल्ली, उत्तराखंड बीजेपी की बैठक आज दिल्ली में होगी, सीएम धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे शामिल

————————————————————————————

Taza Khabar