🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 अगस्त 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 20:44 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 21:18 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* विष्टि – 09:28 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* शूल – 17:28 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:44
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 22:59
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:26 से 14:07
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 20:44 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ) ,भानु सप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:27 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:18 तक , बुध कर्क राशि में 19:40 पर , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती) , श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती , श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस , श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस , श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस व श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी 18:54 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से आज भी) , यमघण्टयोग 20:14 से सूर्योदय तक , ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*विद्या ददाति विनयं*
*विनयाद् याति पात्रताम्।*
*पात्रत्वात् धनमाप्नोति*
*धनात् धर्मं ततः सुखम्।।*
*भावार्थ👉*
_विद्या विनम्रता देती है ; विनम्रता से योग्यता प्राप्त होती है, योग्यता से धन , धन से धर्म और धर्म से सुख की प्राप्ति होती है।_
🌹
*5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।
1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।
1775 – पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया।
1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
1852 – तलिंगित भारतीयों ने फोर्ट सेलकर्क, युकोन क्षेत्र को नष्ट किया।
1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1884 – स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए के द्वीप पर राखी गयी।
1886 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।
1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
1891 – अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व की पहला ट्रैवेलर्स चेक जारी किया।
1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 – अमेरिका और र्जमनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहले अमेरिकी बने।
1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था।
1962 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1963 – रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1966 – कैसर्स पैलेस होटल और कैसीनो लास वेगास में खुला।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपण किया गया।
2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2016 – ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।
2019 – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की , राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष , लोकसभा में भी पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक।
2019 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में SSAM (Space Situational Awareness Control Centre) की आधारशिला रखी।
2019 – लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखी।
2020 – भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्पनी को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट से मुलाकात की।
2022 – चीन ने नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में अमरीका के साथ सहयोग रोकने की घोषणा की।
2022 – भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान में उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा साझाकरण और सहयोग पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट से 8 लोगों की मौत हुई , IS ने ली जिम्मेदारी।
2023 – उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे धंसा , उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत, 17 लापता हुए।
2023 – दिल्ली-NCR में 5.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अन्य कई राज्यों में भी झटके महसूस हुए , अफ़गानिस्तान में था केंद्र।
2023 – चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई।
2024 – बांग्लादेश में भीषण हिंसा-आगजनी के बीच PM शेख हसीना ने इस्तीफा दिया।
2025 – उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के कारण 34 सेकेंड में गांव के घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 लापता हुए।
2025 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
*5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।
1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।
1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी ।
1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधान सभा के सदस्य जो सन 1967 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने।
1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि ।
1923 – जॉर्ज गिल्बर्ट स्वेल – प्रोफेसर, भारतीय राजनेता, कई देशों के राजदूत, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और मेघालय के शिलांग से सदस्य थे।
1929 – अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे (कन्फर्म नहीं)।
1930 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
1936 – सुरेश मेहता 1995 से 1996 के मध्य गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके।
1947- वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1950 – नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम जैसी संस्था के संस्थापक व राजनीतिज्ञ महेंद्र कर्मा का जन्म हुआ।
1969 – भारतीय क्रिकेट के महान तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
1974 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
1980 – वत्सल सेठ महाराष्ट्र से बॉलीवुड अभिनेता।
1987 – भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
2001 – अंशु मलिक – एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
*5 अगस्त को हुए निधन👉*
1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1998 – केशब चंद्र गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।
2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
2019 – वयोवृद्ध गुजराती पत्रकार, लेखक और स्तंभकार कांति भट्ट का निधन।
2019 – नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हुआ।
2020 – दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 – दो बार ओलंपियन और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे शंकर सुब्रमण्यम नारायण (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी काउबॉय गायक, योडलर, गीतकार , अभिनेता और फिल्म स्टंटमैन (रसेल) “रस्टी” रिचर्ड्स (89) का निधन हुआ।
2024 – रूसी नाविक व्याचेस्लाव इवानोव (86) का निधन हुआ।
2024 – ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल मैनेजर और मिडफ़ील्डर एडिलियो (68) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।
2025 – भारत के प्रसिद्ध राजनेता व जम्मू-कश्मीर के अन्तिम राज्यपाल सत्य पाल मलिक (79) का निधन हुआ।
2025 – कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता संतोष बालराज (34) का निधन हुआ।
*5 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती)।
🌟 श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती।
🌟 श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस।
🌟 श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस।
🌟 श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस।
🌟 श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*