August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 4 अगस्त 26*कोतवाली नगर पुलिस ने असली सोने के सिक्के के नाम पर नकली सिक्के देकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

बांदा 4 अगस्त 26*कोतवाली नगर पुलिस ने असली सोने के सिक्के के नाम पर नकली सिक्के देकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

बांदा 4 अगस्त 26*कोतवाली नगर पुलिस ने असली सोने के सिक्के के नाम पर नकली सिक्के देकर ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*ठगी के 100% पैसे ₹3,00,000 और 05 नकली सिक्के बरामद*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल* के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज* के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर *सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 02.08.2026 को जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र निवासी *रामसिंह ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि उनके साले की जान-पहचान के व्यक्ति कमलेश कुमार ने दिनांक 23.07.2026 को पुराने एवं बहुमूल्य सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर उनसे ठगी की है।
अभियुक्त ने असली सोने के सिक्कों के स्थान पर नकली/कम कीमत के सिक्के देकर करीब *₹3,00,000/-* की ठगी कर ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं।
वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद आज दिनांक 04.08.2026 को सुबह गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को *मवई बाइपास* से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *ठगी के पूरे ₹3,00,000/- नकद* एवं *05 नकली सिक्के* बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त ग्राहक को विश्वास दिलाने के लिए पहले पुराने सिक्के एवं उन पर अंकित लेख दिखाता था।
सौदा तय होने के बाद रकम लेते ही असली सिक्कों के स्थान पर नकली सिक्के थमा कर ठगी कर लेता था।
पुलिस टीम अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि अभियुक्त द्वारा अन्य किन-किन स्थानों पर कितने लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं की गई हैं। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
*बरामदगी*
1. ₹3,00,000/- नकद – ठगी के
2. 05 काले रंग के नकली सिक्के

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *कमलेश पुत्र रामप्रताप* निवासी बीरमपुर, थाना फतेहगंज, जनपद बांदा

*पंजीकृत अभियोग*
– मु0अ0सं0 384/26 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा

Taza Khabar