August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 02.08.2026*चेहल्लुम जुलूस के दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा

लखनऊ 02.08.2026*चेहल्लुम जुलूस के दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा

लखनऊ 02.08.2026*चेहल्लुम जुलूस के दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा

लखनऊ*सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है, कि दिनांक 04.08.2026 को चेहल्लुम का जुलूस समय लगभग 12.00 बजेे इमामबाड़ा नाजिम साहब से प्रारम्भ होकर थानाक्षेत्र तालकटोरा पहुॅचकर समाप्त होगा।*

*जिसके दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन आवश्यकतानुसार समय 11ः00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा-*

1. टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2. कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
6. बुलाकी अड्डा तिराहा से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
7. मिल एरिया तिराहा से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. एवरेडी तिराहा से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहा से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।
10. आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नही सकेगा, बल्कि यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
12. ए-ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर अपने गन्ंतव्य को जा सकेगा।
13. भूसामंडी तिराहा से एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
14. मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवररेडी तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
15. हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर नीबू पार्क की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकें, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर आपने गन्तव्य को जा सकेगा।
16. हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सके, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
17. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फलाईओवर से हैदरगंज तिराहे की ओर जाने वाला यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मीना बेकरी चौराहे से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
18. फूलमण्डी से हैदरगंज तिराहे जो फलाईओवर से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

*नोटः- जूलूस कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।*

*यातायात पुलिस, लखनऊ ।*

Taza Khabar