मथुरा 1 अगस्त 26* 02 अभियुक्तगण को अवैध 13.670 कि0ग्रा0 गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना फरह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.07.2026 समय करीब 23.45 बजे नगला दौजी की पुलिया से अछनेरा रोड की तरफ से 02 अभियुक्तगण 1.रोहित पुत्र अश्वनी कुमार निवासी कदम्ब विहार टाउनशिप थाना रिफाइनरी जिला मथुरा व 2.मनीष पुत्र सोनपाल निवासी पिपरौली तहसील मांट थाना मांट जिला मथुरा को 13.670 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP85CL2274 सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फरह पर मु0अ0सं0 300/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि वह रितेश पुत्र विनोद निवासी दुधाधारी थाना जमुनापार जनपद मथुरा से गांजा खरीदते थे और मुनाफा कमाने के लिये फुटकर में बेच देते थे । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना फरह से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.रोहित पुत्र अश्वनी कुमार निवासी कदम्ब विहार टाउनशिप थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष ।
2.मनीष पुत्र सोनपाल निवासी पिपरौली तहसील मांट थाना मांट जिला मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान – नगला दौजी की पुलिया से, दिनांक 31.07.2026 व समय 23.45 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1.13.670 कि0ग्रा0 अवैध गांजा ।
2.घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या UP 85 CL 2274
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 300/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फरह जनपद मथुरा
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों का विवरण:-*
1.क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी रिफाइनरी सर्किल जनपद मथुरा ।
2.प्र0नि0 छोटेलाल थाना फरह जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 प्रवीण कुमार चौ० प्र० परखम थाना फरह जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 अजय सिंह मलिक चौ० प्र० कस्बा थाना फरह जनपद मथुरा ।
5.है0का0 515 विनय कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
6.का0 1034 धीरेन्द्र कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
7.रि0का0 नितिन कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
8.रि0का0 विक्की थाना फरह जनपद मथुरा ।
9.रि0का0 पवन थाना फरह जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन