August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश01अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश01अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश01अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: रिटायर्ड IAS शैलेंद्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है। यूपी सरकार ने शैलेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। शैलेंद्र कुमार सिंह निदेशक, सोशल ऑडिट, यूपी बनाए गए हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित सोशल ऑडिट निदेशालय में पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह आगरा मंडल के मंडलायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने कई अहम प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दी हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

➡ लखनऊ: लखनऊ में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा देने का आरोप लगा है। चैन हाउस ज्वेलर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दुकानदार ने नौकर के कपड़े उतरवाए। युवक को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना चौक क्षेत्र के सर्राफा मार्केट का है।

➡ लखनऊ: थाना गोसाईगंज क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

➡ लखनऊ: बाजार खाला क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ है। नगर निगम के ट्रक से कार की टक्कर हुई। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

➡ लखनऊ: पारा क्षेत्र में महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका विनीता सिंह के भाई ने आरोप लगाए हैं। पति और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया है। पति अवनीश कैंट थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। विनीता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाने में लगी है।

➡ सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाइक से घर लौटते समय दर्दनाक हादसा हुआ। मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है।

➡ मैनपुरी: करहल चौराहे पर खड़ी बस से अचानक धुआं उठने लगा। बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी। घटना कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे की है।

➡ प्रयागराज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वह 12:25 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। होटल में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। स्वर्गीय राजेंद्र त्रिपाठी के आवास पर शोक व्यक्त करेंगे। एसआरएन अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

➡ गाजियाबाद: इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने बड़ा कारनामा किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। जूडो-कराटे में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंस्पेक्टर अस्मिता डे गाजियाबाद जिले में तैनात हैं।

➡ कानपुर: शराब पार्टी के दौरान मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। भांजे ने मामा पर तवे से छह वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है।

➡ मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लुटेरा राज कुमार बावरिया घायल हुआ। दोनों पैरों में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ। मुठभेड़ के दौरान संजय बावरिया फरार हो गया। कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मंदिर से लौट रही महिला से लूट की थी। लूट की वारदात CCTV में कैद हुई थी। मुठभेड़ नई मंडी थाना क्षेत्र के पास हुई।

➡ इटावा: नहर में अज्ञात युवती का शव मिला है। पुलिस ने नहर से शव बाहर निकाला। मामला थाना इकदिल क्षेत्र का है।

➡ देवरिया: खुखुंदू पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चेन स्नैचिंग केस में 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए। जवाबी फायरिंग में कलीम शेख के गोली लगी। दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह को मौके से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 2 तमंचे, खोखा और कारतूस बरामद हुए।

➡ रायबरेली: रायबरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कोमल को अस्पताल पहुंचाया था। डॉक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। गले पर संदिग्ध निशान मिले हैं। मामला महराजगंज कोतवाली के कैर का है।

➡ सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। 421 ग्राम से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

➡ रायबरेली: शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। ड्रामा करते शराबी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ईंट-पत्थर चलाते दिखा। पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। 480 ग्राम चरस के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए। आहद और दानिश से 240-240 ग्राम चरस बरामद हुई। नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

➡ सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ केस में फरार आरोपी गिरफ्तार हुआ है। कुम्हारहेड़ा पुल के नीचे से शातिर को दबोचा गया। पुलिस पर फायरिंग मामले में आरोपी वांछित था। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई हुई।

➡ मुरादाबाद: मोमबत्ती के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ रायबरेली: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हुए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना चांदपुर क्षेत्र के हनुमंत सिंह का पुरवा की है।

➡ सहारनपुर: पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 213 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद की गई है।

➡ शाहजहांपुर: चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौतम के रूप में हुई है। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप है। भीड़ ने एक आरोपी युवक समीर को पकड़ लिया। समीर को पुलिस के हवाले किया गया। घटना कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर की है।

➡ दिल्ली: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपए सस्ता हुआ। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 209 रुपए सस्ता हुआ है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

➡ दिल्ली: आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल खुलेगा। dly.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होगा। 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा। हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। रक्षाबंधन पर पहली किश्त मिलने की तैयारी है।

➡ दिल्ली: पीएम मोदी ने नया वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि गाली-गलौज से समाधान नहीं होता। जो लोग भटके हैं उन्हें सही रास्ता दिखाएं। पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं। समाज में भाषा के प्रति आक्रोश है। बेटियों की ऐसी भाषा अस्वीकार्य है। गुमराह लोगों को रास्ता दिखाना हमारा काम है। जंतर-मंतर पर जो हुआ उसे दुनिया ने देखा। बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें रास्ता दिखाना हमारा काम है। पीएम मोदी ने कहा कि ये एक कल्चरल शॉक है। ये गुमराह बच्चे हैं, मैं माफ करता हूं। दांत के नीचे जीभ हो तो दांत नहीं तोड़ते। प्रदर्शन में मुझे और मेरी मां को गाली दी गई। ऐसे बच्चों को सजा नहीं, माफी दी जाए। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे देश के लिए आगे बढ़ें। बच्चे अदालतों के चक्कर न लगाएं। गुमराह बच्चों को मैं माफ करता हूं।

—————————–

Taza Khabar