पंजाब31जुलाई26*चन्नी-राजा वडिंग में कौन पॉपुलर, ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे बघेल:
पंजाब में आज से 9 दिन बैठकों का दौर, बूथ लेवल से फीडबैक लेंगे; 2 बड़ी चुनौतियां_*
पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दोनों गुट हाईकमान के सामने खुद को पावरफुल दिखाने में जुटे हैं। चन्नी गुट इस बात पर अड़ा है कि राजा वड़िंग की अगुवाई में विधानसभा चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए उन्हें प्रधान पद से हटाया जाए।
उधर, राजा वड़िंग जिला प्रधानों और कार्यकर्ताओं का समर्थन होने का दावा करके खुद को मजबूत साबित करने में लगे हैं। दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठकों में भी इस मुद्दे पर काफी तल्खी हो चुकी है।
इसी खींचतान के बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज से नौ दिन के दौरे पर पंजाब में रहेंगे। वे बूथ लेवल से फीडबैक लेकर ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच चन्नी या वड़िंग में से कौन ज्यादा मजबूत है और अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण