अबोहर पंजाब31जुलाई26*आप नेता सुहानी डोडा ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
शहीदों की कुर्बानियां देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी: सुहानी डोडा
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू) : शिवलाल डोडा की पुत्रवधू व आम आदमी पार्टी की नेता सुहानी डोडा ने महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सुहानी डोडा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस, देशभक्ति और त्याग का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता लाखों वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा समाज में भाईचारा, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान उपस्थित लोगों ने भी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का समापन शहीदों के सम्मान में नारे लगाकर किया गया। इस मौके पर एडवोकेट देसराज कम्बोज, नरेश कम्बोज सहित कई आप कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
फोटो:5, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करती सुहानी डोडा।
More Stories
कानपुर नगर 14 सितंबर 26.*पनकी में मिशन शक्ति 5.0 फेस 2 महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
मथुरा14 सितंबर 26*पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,