कौशाम्बी30जुलाई26*ग्राम गंभीरा पूरब में भूमि विवाद की 06 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
*कौशांबी।* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को ग्राम गंभीरा पूरब में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 06 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता ललिता देवी की शिकायत पर ग्राम की नवीन परती की भूमि से अवैध बाउंड्रीवॉल हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता संजीव कुमार की शिकायत पर आबादी के मध्य रास्ते के विवाद का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिकायतकर्ता विफेंद्र पाण्डेय की शिकायत पर तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही प्रचलित है।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*
कौशाम्बी30जुलाई26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम चक सहाबउद्दीनपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*