अबोहर पंजाब30जुलाई26*पंजपीर उर्स मेले में सुहानी डोडा व एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने टेका माथा,
अबोहर की खुशहाली व आम आदमी पार्टी की तरक्की के लिए की दुआ
अबोहर, 30 जुलाई (शर्मा/सोनू): सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित 78वें वार्षिक उर्स मेले में बुधवार को पंजपीर दरगाह पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव लाल डोडा की पुत्रवधू सुहानी डोडा एवं वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने पवित्र दरगाह पर माथा टेककर श्रद्धा अर्पित की तथा सर्वधर्म सद्भाव, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। दरगाह पर माथा टेकने के उपरांत उन्होंने पंजाब, अबोहर क्षेत्र और देश में अमन-शांति, सुख-समृद्धि तथा सभी लोगों की खुशहाली के लिए दुआ-अरदास की। साथ ही उन्होंने अबोहर के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र में निरंतर प्रगति और जनकल्याण के कार्यों के सफलतापूर्वक आगे बढ़ने की भी कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजपीर दरगाह अबोहर की आस्था और सांझी विरासत का प्रतीक है। उनका विश्वास है कि जब से पंजपीर का पावन स्थान अबोहर में स्थापित हुआ है, तब से शहर पर कोई बड़ी प्राकृतिक या सामाजिक विपत्ति नहीं आई। उन्होंने कहा कि यह दरगाह सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देती है तथा यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ शहर और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना करता है। उन्होंने आगे कहा कि आज उन्होंने विशेष रूप से अबोहर की निरंतर उन्नति, क्षेत्र के विकास, प्रदेश में शांति और समृद्धि तथा आम आदमी पार्टी की निरंतर प्रगति एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलने के लिए दुआ की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से पंजाब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और अबोहर भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर गगन डोडा, अभिषेक सिडाना, ब्लॉक प्रधान मंगत कंबोज, ओम सामा, मानव सामा, लवली कंबोज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने दरगाह पर मत्था टेककर प्रदेश में भाईचारे, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।
फोटो:1, पंजपीर दरगाह पर माथा टेकने जाते सुहानी डोडा व एडवोकेट हरप्रीत सिंह

More Stories
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन
कानपुर नगर30जुलाई26*नवंबर से नए आकर्षण के साथ शुरू होगा कानपुर बोट क्लब का संचालन*
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।