July 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ LDA में टेंडरों की जांच AI तकनीक से होगी। इंडिया AI मिशन के तहत वेब आधारित AI एप तैयार होगा। LDA VC ने AI सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए हैं। 150 से 200 पन्नों के टेंडर दस्तावेजों की जांच डिजिटल होगी। 15 से 30 दिन का मूल्यांकन अब महज 1 दिन में पूरा होगा। AI फर्जी प्रमाणपत्र और गलत दस्तावेजों की पहचान करेगा। अपात्र फर्मों पर रोक लगेगी और टेंडर प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। मानवीय त्रुटियों और नियमों की अनदेखी की संभावना कम होगी। प्रतिभागियों को समान अवसर देने का दावा किया गया है।

➡ लखनऊ LDA ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। BKT क्षेत्र में 30 बीघा में 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। LDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर प्लाटिंग हटाई। पारा क्षेत्र में 2 व्यावसायिक निर्माण सील किए गए। बिना मानचित्र स्वीकृति के बने 2 व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई हुई।

➡ लखनऊ लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावण माह रहेगा। बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर मंदिर पर विशेष व्यवस्था की गई है। सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिरों पर भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

➡ महराजगंज अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। नोटिस के बाद भी जगह खाली नहीं की गई थी। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में बुलडोजर चलाया गया।

➡ दिल्ली लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है। रात 10 बजे तक लोकसभा में बिल पर चर्चा होगी।

➡ अमेठी नहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। पुलिस और गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। मामला जामो थाना क्षेत्र का है।

➡ दिल्ली पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। भगवंत मान ने विपक्ष के कई सांसदों से भी मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।

➡ नोएडा जलभराव पर भारत समाचार की खबर का असर हुआ है। नोएडा प्राधिकरण CEO कृष्णा करुणेश ने कार्रवाई की है। बरौला में जलभराव पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हुई। JE पार्थ राठौड़ और सुपरवाइजर मांगेराम की सेवाएं समाप्त की गईं। प्रबंधक करण सिंह त्यागी और रमेन्द्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही को गंभीर माना गया। सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

➡ दिल्ली शिक्षा मंत्री की अमित शाह से मुलाकात जारी है। संसद भवन परिसर में शाह और प्रह्लाद जोशी की बैठक हो रही है। शिक्षा मंत्री पर प्रियंका के बयान के बाद मुलाकात हुई है। बैठक में पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं।

➡ वाराणसी वाराणसी में समलैंगिक संबंधों में हत्या का मामला सामने आया है। दो युवकों में समलैंगिक संबंध के बाद हत्या हुई। विवाद के बाद एक ने दूसरे की हत्या कर दी। दोनों युवक पिछले एक वर्ष से साथ रहते थे। मृतक के घर में हत्यारोपी युवक रहता था। मंदिर में शादी करने की बात भी सामने आई है। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के वीडीए कॉलोनी का है।

➡ मैनपुरी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला किया। जमीन विवाद में हमला किया गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया। मामला थाना बरनाहल क्षेत्र का है।

➡ गाजियाबाद सोया चाप बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा गया। खाद्य विभाग ने 200 किलो सोया चाप नष्ट कराया। गंदगी के बीच फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। प्रतिष्ठान को सील कर नोटिस जारी किया गया। सोया चाप के नमूने जांच के लिए भेजे गए। मामला शालीमार गार्डन इलाके का है।

➡ बहराइच डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हुई। हादसे में 6 यात्री गंभीर घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

➡ गाजियाबाद आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के कान को काट लिया। शरीर पर अन्य जगह भी निशान मिले हैं। मामला राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी का है।

➡ लखनऊ यूपी पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण निदेशालय यूपी ने आयोजन कराया। NIA के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। विभिन्न जनपदों और प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए। NIA के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।

➡ सहारनपुर शिवा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। घर से बुलाकर खेत में हत्या की गई थी। 15 दिन पुराने विवाद का बदला लिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी तेजस को गिरफ्तार किया। मामला थाना देवबंद क्षेत्र का है।

➡ दिल्ली CJP ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। 25 जुलाई के आश्वासन को लेकर सवाल उठाए हैं। CJP ने कहा कि FIR वापस लेने का भरोसा दिया गया था। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई थी। CJP ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी रखने की मांग की है। CJP ने कहा कि वादे पूरे नहीं हुए तो फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू होगा। सरकार से सभी FIR वापस लेने की मांग की गई है। CJP ने सरकार से आश्वासन निभाने को कहा है।

➡ मेरठ लव-जिहाद और धर्मांतरण के नाम पर छात्रा के शोषण का आरोप लगा है। CCSU की LLB छात्रा से हिंदू नाम बताकर दोस्ती की गई। दोस्ती के बाद छात्रा को गंगानगर के होटल ले जाया गया। हिंदू संगठनों के सहयोग से परिवार ने आरोपी को पकड़ा। गंगानगर में आरोपी की परिजनों ने पिटाई की। मवाना पुलिस को आरोपी सौंपा गया और तहरीर दी गई। आरोप है कि मवाना थाना पुलिस ने 2 तहरीर बदलवाई, केस दर्ज नहीं किया।

➡ फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर देखकर बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है।

➡ आगरा डीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। स्कूल निर्माण में लापरवाही पर UPPCL को फटकार लगाई। घटिया निर्माण सामग्री पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को तलब कर सख्त निर्देश दिए। सभी BEO रोज एक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद फोटो रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा। अपार ID की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त हुए। निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए BSA को निर्देश दिए गए।

➡ बुलंदशहर 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप नाले में बह गई। स्कूल से घर लौटते समय हादसा हुआ। NDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। भारी जलभराव के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। जलभराव से सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल है। घटना कोतवाली बुलंदशहर नगर क्षेत्र की है।

➡ आगरा मिलावटखोरों के खिलाफ FSDA ने अभियान चलाया। आगरा, कागारौल और खेरागढ़ में छापेमारी हुई। अभियान के दौरान 8 विधिक नमूने लिए गए। पनीर, दूध समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। बेसन, बूंदी के लड्डू और आलू मसाले के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। सभी नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बड़ा एक्शन होगा।

➡ बहराइच स्टोन का ऑपरेशन कराने गए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाया। सर्वेश मिश्रा की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हुआ। मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ, पुलिस पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है। मामला नानपारा क्षेत्र के साइन हेल्थ सेंटर का है।

➡ फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। 24 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। 1 निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों का तबादला हुआ। थानों में तैनात 6 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया। थाना जाफरगंज के इंस्पेक्टर क्राइम राजेंद्र यादव बनाए गए।

➡ सिद्धार्थनगर स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। सूचना के बाद खेसरहा पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान चलाकर बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। सभी छात्र-छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित बताए गए। हादसा खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया गांव के पास हुआ।

➡ आगरा आवास विकास परिषद और CMO की संयुक्त कार्रवाई हुई। सुल्तानगंज पुलिया स्थित अस्पताल को सील किया गया। हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर पर प्रशासन ने कार्रवाई की। आवासीय भवन में अस्पताल संचालन पर कार्रवाई हुई। कई नोटिस के बावजूद अस्पताल संचालन नहीं रुका था। नियमों के उल्लंघन पर भवन सील किया गया। बिना अनुमति ICU संचालन मिलने का दावा किया गया। भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। अस्पताल खाली कराने के बाद सीलिंग की कार्रवाई हुई।

➡ दिल्ली CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है। अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों को परेशान करना बंद करे पुलिस। छात्रों को निशाना बनाना बंद करे सरकार। परेशान करना बंद करें, वरना प्रदर्शन करेंगे।

➡ संतकबीरनगर धारा 107 BNSS के तहत जोन की पहली कार्रवाई हुई। साइबर अपराध के मामले को लेकर कार्रवाई की गई। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का मामला था। कोर्ट के आदेश पर करीब 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। महुली थाना और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

➡ चंदौली अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग सात फेरे लिए। पति की मौजूदगी में मंदिर में विवाह हुआ। मौके पर भारी भीड़ जुटी। पति ने दो साल से प्रेम संबंध का आरोप लगाया। महिला ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला सकलडीहा तहसील इलाके का है।

——————————————————————-

Taza Khabar