लखनऊ28जुलाई26*69000 शिक्षक भर्ती मामले में मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी और किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी
लखनऊ से आजाद सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ*69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है। दाखिल किए गए हलफनामे में बताया गया है कि मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी और किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में सरकार ने साफ किया है कि 2020 में भर्ती हो चुके 67 हजार 867 शिक्षकों की नियुक्तियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार तैयार की गई रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में नए उम्मीदवार योग्य पाए जाते हैं तो उन्हें उपलब्ध खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा। साथ ही 8270 अभ्यर्थियों की संशोधित सूची कोर्ट में दी है। ये वह अभ्यर्थी हैं, जो अभी नौकरी में नहीं हैं। सरकार ने कोर्ट में साफ किया कि पिछली सूची में 4926 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। ऐसे में इन्हें भी संशोधित मेरिट सूची में शामिल किया जाए।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक