सुल्तानपुर28जुलाई26*किशोरी को हत्या में फरार चल रहा आरोपी महंथ चौहान गिरफ्तार,भेजा गया जेल*
——————————————–
सुल्तानपुर। पुरानी रंजिश में सोलह साल की किशोरी को जलाकर मार डालने के आरोप से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी महंथ चौहान को बल्दीराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे एसआई अब्दुल कादिर खान ने सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की अदालत में पेश किया। प्रभारी एफटीसी जज श्याम मोहन जायसवाल ने आरोपी की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। ट्रायल केस में सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की गई है।
बल्दीराय थाने के टड़रसा ऐंजर गांव निवासी प्रदीप सिंह की पड़ोस के गांव परसौली निवासी जगबरन यादव से रंजिश चल रही थी। आरोप के मुताबिक 21 सितंबर साल 2020 की सुबह प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी,तभी आरोपी जगबरन यादव के बुलाने पर स्थानीय थाने के परसौली मजरे ऐंजर निवासी जयकरन, सुभाष सिंह और महंथ ने श्रद्धा सिंह के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल