पंजाब27जुलाई26*सीनियर एडवोकेट सुखपाल सिंह सिद्धू की पौत्री अनमोलप्रीत कौर सिद्धू बनी बार एसो. अबोहर की मैंबर
चाचा हरिंद्र सिंह सिद्धू ने बांटे लड्डू
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसिल के चेयरमैन ने सीनियर एडवोकेट सुखपाल सिंह सिद्धू की पौत्री व हरिंद्र सिंह सिद्धू की भतीजी एडवोकेट अनमोलप्रीत कौर को एडवोकेट बनने का प्रमाण पत्र जारी किया। बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने एडवोकेट अनमोलप्रीत कौर सिद्धू को बार एसो. अबोहर का मैंबर नियुक्त किया। इस खुशी में एडवोकेट अनमोलप्रीत कौर सिद्धू के चाचा हरिंद्र सिंह सिद्धू ने लड्डू बांटे व मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने भी अनमोलप्रीत कौर सिद्धू का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर बार एसो. के कैशियर पवन कुमार, हरिंद्र सिंह सिद्धू, राकेश भठेजा, आर.एस. फोर, जसबीर सिंह जम्मू, मुकेश सियाग, पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, राजेश परिहार ने अनमोलप्रीत कौर को शुभकामनाएं दी।
फोटो:1, अनमोलप्रीत कौर सिद्धू का मुंह मीठा करवाते बार एसो. प्रधान व अन्य

More Stories
सुल्तानपुर27जुलाई26*निषाद पार्टी का भाजपा विधायक कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन*
कुशीनगर27जुलाई26**छात्रा के आरोप से मचा हड़कंप, कोचिंग शिक्षक पर कथित छेड़छाड़ का आरोप
गोरखपुर27जुलाई26*29 जुलाई को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।