लखनऊ27जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, सआदतगंज गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया, 24 जुलाई को यासीनगंज में युवक को मारी थी गोली, मुख्य आरोपी से अवैध पिस्टल,3 कारतूस बरामद, मुख्य आरोपी ने असलहे के इस्तेमाल की बात कबूली, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई, सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
➡लखनऊ, गैर जमानती वारंट के आरोपी की गिरफ्तारी, आरोपी प्रतीक सैनी को घर से दबोचा गया, न्यायालय द्वितीय के वारंट पर की अरेस्टिंग, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा, 2020 के अलीगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
➡गाजियाबाद, महिला और मासूम बेटी का शव बरामद, बंद मकान से दोनों का शव बरामद हुआ, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही, 45 वर्षीय प्रमिला, 7 वर्षीय विद्या का शव, दोनों मृतका बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी, थाना ट्रॉनिका सिटी की पूजा कॉलोनी की घटना
➡अयोध्या, राम मंदिर धन गबन मामले में सुनवाई, जिला जेल में बंद सभी 8 आरोपियों की पेशी, आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी, विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में पेशी, आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, मामले में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी
➡हरिद्वार, कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, लाखों शिवभक्तों के लिए मास्टर ट्रैफिक प्लान तैयार, QR Code स्कैन कर मिलेगी ट्रैफिक की जानकारी, डायवर्जन,पार्किंग और रूट प्लान QR Code पर, प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे QR Code, श्रद्धालुओं से यातायात नियमों के पालन की अपील, सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील
➡हरदोई, विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, मीटर चेक करने के दौरान टीम पर हमला, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, तारीक मेराज व उनके साथियों पर आरोप, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने दी तहरीर, हरदोई के साण्डी कस्बे का मामला
➡सीतापुर, काम न मिलने पर मजदूरों का हल्लाबोल, समता किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन, 3 घंटे प्रदर्शन के बाद एपीओ को सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन के बाद GRS को नोटिस जारी, महोली ब्लॉक कार्यालय का मामला
➡मैनपुरी, डीजल के टैंकर में वेल्डिंग कराते समय ब्लास्ट, टैंकर में ब्लास्ट होने से युवक गंभीर घायल, टैंकर परिचालक अंकित कुमार हुआ गंभीर घायल, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, टैंकर में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा तफरी, शहर कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की घटना
➡बरेली, बरेली में परचून व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, सुबह व्यापारी की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी अरमान इम्तियाज को अरेस्ट किया, CCTV फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस, खून से सने कपड़े और मृतक का आधार कार्ड बरामद, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा से हुई गिरफ्तारी
➡रामपुर, आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर रोक लगी, यूनिवर्सिटी पर फिलहाल ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं होगी, यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के आदेश था, मुरादाबाद कमिश्नर ने DM के आदेश पर रोक लगाई, अगली सुनवाई तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगी
➡आजमगढ़, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और शातिर अरेस्ट, रानी की सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, ट्रेसकर कोटिला कट के पास सभी को दबोचा, 11 मोहर, इंकपैड, 4 मोबाइल, दस्तावेज बरामद
➡अयोध्या, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव की पेंशन पर फैसला, राम मंदिर धन गबन मामले का है आरोपी, पेंशन खाते पर एंट्री करप्शन कोर्ट का फैसला, 26 जून के बाद जमा पेंशन निकाली जा सकेगी, 26 जून के पहले का जमा अमाउंट रहेगा फ्रीज, जेल में है राम मंदिर धन गबन मामले का आरोपी
➡वाराणसी, डॉ अनुपम तिवारी के बेटे पर रेप का आरोप, महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, नौकरी से निकालने, बदनाम करने की धमकी, दबाव बनाकर किया शारीरिक शोषण- आरोप, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, पी.एन. सर्जिकल हॉस्पिटल का मामला, लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡महराजगंज, भारतीय एजेंटों के प्रवेश पर रोक, नेपाल भंसार कार्यालय में लगी रोक, भारतीय एजेंटों का हंगामा, प्रदर्शन, नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों को लौटाया, नेपाल भंसार एजेंट संघ ने लगाया आरोप, लापरवाही का आरोप लगाकर किया बैन, कस्टम क्लियरिंग को लेकर भारतीय एजेंटों पर आरोप, भारतीय कस्टम बार्डर चेक पोस्ट के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाई सड़क, सोनौली ट्रांसपोर्ट एंड क्लियरिंग एजेंटों का प्रदर्शन, भारत नेपाल के अंतराष्ट्रीय सीमा सोनौली का मामला
➡अमरोहा, एक दूल्हे संग 3 लड़कियों की शादी का मामला, CWC के सामने पेश हुई लड़कियां, एक लड़की पाई गई थी नाबालिग, फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए रची थी कथित शादी, बाल कल्याण समिति के सामने रखा पक्ष, हमने नहीं की शादी- ल़ड़कियां, ‘फॉलोवर्स और व्यूस के चक्कर में कथित शादी’, अमरोहा जिले के गांव धौरिया निवासी हैं लड़कियां
➡मिर्जापुर, होमगार्ड्स का अधिकारी पर बड़ा आरोप, ड्यूटी लगाने पर मांग रहे सुविधा शुल्क, 5 दिन ड्यूटी करिए 10 दिन घर पर रहिये, 6 हजार रुपए हर महीने वसूलने का आरोप, BO सुखचंद मिश्र पर लगा गंभीर आरोप, उच्चाधिकारियों से लगाए न्याय की गुहार, DM को संबोधित ज्ञापन होमगार्ड कमांडेंट को सौंपा
➡बाराबंकी, अर्टिगा और सफारी कार में जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा, रामनगर क्षेत्र में साईं राम होटल की घटना
➡महोबा, स्कूल के लिये खाद्यान्न मांगना पड़ा महंगा, कोटेदार के नाती अंकित ने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा, स्कूल बाउंड्री तोड़ी, बाल-बाल बचे बच्चे, प्रधानाध्यापक पर जानलेवा हमला किया, पीड़ित प्रधानाध्यापक योगेश की थाने में तहरीर, चरख़ारी कोतवाली के बगरौन गांव का मामला
➡मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर पहुंची हिंदू मुस्लिम दोस्त की जोड़ी कांवड़, मुस्लिम शाकिर की अपने दोस्त मिंटू के साथ कांवड़ यात्रा, हरिद्वार से 251 लीटर की कांवड़ लेकर आए मिंटू, शाकिर, दोस्त के लिए दूसरी बार कांवड़ के साथी बने शाकिर, मेरठ के निवासी मिंटू और शाकिर की दोस्ती की चर्चा, जात-पात छोड़ो इंसानियत को जोड़ो कावड़ का नारा
➡दिल्ली, CJP का केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जारी रहने का दावा, बिहार,बंगाल में सैकड़ों छात्रों की गिरफ्तारी का आरोप, दिल्ली समेत कई राज्यों में निगरानी,उत्पीड़न का दावा, मदद करने वाले वॉलंटियर्स की हिरासत का आरोप, CJP ने सभी FIR तुरंत वापस लेने की मांग की, गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने की मांग, भविष्य में नई FIR दर्ज नहीं करने की मांग, मांगें नहीं मानी गईं तो दोबारा धरने की चेतावनी, सरकार से लिखित समझौता सार्वजनिक करने की मांग
➡दिल्ली, प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे को लेकर CJP का एलान, निजी तौर पर ना फंसाया जाए- सौरव दास, हम देश भर के छात्रों की मदद कर रहे-सौरव, हम मदद के लिए वेबसाइट बनाएंगे- सौरव, कानून के आधार पर हम मदद करेंगे-सिब्बल, आंदोलन डिरेल नहीं चाहते थे- सौरव दास, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई ना हो- सिब्बल
➡दिल्ली, AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप, Edu Test कंपनी पर पेपर लीक कराने का आरोप, कंपनी के मालिक के BJP-RSS से गहरे रिश्ते-संजय, गुजरात में कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया-संजय, गुजरात के बाद बिहार में पेपर लीक का आरोप, बिहार के बाद UP में भी पेपर लीक का दावा, UP पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराने का आरोप, पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद- संजय, बीजेपी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप
————————————————————————————

More Stories
अबोहर पंजाब27जुलाई26*इंदिरा नगरी में नशों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर27जुलाई26*सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार उर्फ रिंकू ने नगर निगम के मेयर से कच्चे सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की