प्रतापगढ़27जुलाई26*जमीन कब्जाने का सपना देखने वाले एक “कागजी पहलवान” की कहानी पुलिस ने पूरी तरह पलट दी
प्रतापगढ़ में जमीन कब्जाने का सपना देखने वाले एक “कागजी पहलवान” की कहानी पुलिस ने पूरी तरह पलट दी। रानीगंज पुलिस ने फर्जी इकरारनामा बनाकर दूसरे की जमीन पर नजर गड़ाने वाले दीपक सोनी उर्फ सुनील यादव को धर दबोचा। आरोप है कि साहब ने ऐसे दस्तावेज तैयार कर डाले, जिनमें न असली मालिक का फोटो था, न हस्ताक्षर और न ही अंगूठे का निशान। मतलब कागजों में पूरी फिल्म बना दी गई, बस हीरो असली नहीं था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसों की जरूरत थी, इसलिए दोस्त के साथ मिलकर “जमीन हड़प अभियान” शुरू किया था। लेकिन पुलिस की नजरों से बचने की स्क्रिप्ट फेल हो गई और आखिरकार शाहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तारी हो गई। अब कागजों की कलाकारी का हिसाब कानून की अदालत में होगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*