July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर26जुलाई26*ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!"भ्रष्टाचार का खुलासा पड़ा भारी?

कानपुर नगर26जुलाई26*ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!”भ्रष्टाचार का खुलासा पड़ा भारी?

*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर26जुलाई26*ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!”भ्रष्टाचार का खुलासा पड़ा भारी?

शिकायतकर्ता का ही कर दिया गया तबादला, जबकि आरोपों के घेरे में आए भ्रष्टाचारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं!”*

*प्रशांत शुक्ला का लखनऊ तबादला होने के बाद भी कानपुर में तैनाती क्यों दिखाई गई, व रिटायर्ड अधिकारी विजय गुप्ता की कानपुर में तैनाती क्यों?*

*कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी सदस्यता, यूनियन में अनियमितताओं और प्रशासनिक मनमानी के आरोपों ने पूरे विभाग में हलचल मचा दी है।*

*उत्तर प्रदेश पी.एफ. रीज़न के महामंत्री सौरभ तिवारी का आरोप है कि विभाग में लंबे समय से चल रहे कथित फर्जीवाड़े, नियमों की अनदेखी की गई है और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत को उजागर करने के बाद उन्हें ही निशाना बना दिया गया है, दलित समाज के शोषित कर्मचारियों के पक्ष में आवाज़ उठाने पर व भ्रष्टाचार को संरक्षित करने वालों के खिलाफ़ भ्रष्टाचार उजागर करने पर गोरखपुर स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं शिकायत में रिटायर्ड हो चुके पूर्व में फ़र्जी अध्यक्ष रहे विजय गुप्ता, महामंत्री प्रशांत शुक्ला और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं*।

*भ्रष्टाचारियों के शिकार हुए सौरभ तिवारी का आरोप है कि सेवानिवृत्ति, स्थानांतरण और सदस्यता से जुड़े विवादों के बावजूद कई लोग कथित रूप से अभी भी यूनियन पर प्रभाव बनाए हुए हैं, जबकि आरटीआई से प्राप्त तथ्यों और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई लंबित रखा हुआ है। जिसके कारण विभागीय पारदर्शिता, ट्रेड यूनियन व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।*

*विभागीय भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मांग उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने लाया जाए, क्यों कि यह पूर्णतः स्पष्ट हो सके कि आखिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है और आरोपों के घेरे में आए लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।*

Taza Khabar