रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
___________________________
👉 *जौहर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन में पहुंचे सपा नेता अरविंद यादव*
👉*नक्शे के बहाने यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुँचाने की साज़िश*
*लखनऊ/रामपुर।* मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव रामपुर पहुँचे।
उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों से मुलाक़ात कर आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
उपस्थित जनसमूह और मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह तानाशाही सरकार देश के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है।
यही वजह है कि नक्शे के नाम पर शिक्षा के इस भव्य मंदिर—जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने की साज़िश रची जा रही है। अगर सरकार की नीयत साफ़ होती, तो उसके पास अधिकार है कि निर्मित भवन पर पेनल्टी (दंड) लगाकर नक्शा पास किया जा सकता था, लेकिन नियत में खोट के कारण तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव विचारों और वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म ख़ान साहब के खून-पसीने से सींचा गया शिक्षा का एक महान केंद्र है। इसे बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और लड़ता रहेगा।
वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद।
इस अवसर पर अरविंद यादव के साथ मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, अनुराधा चौहान, श्रीपाल यादव, इस्लाम रज़ा, अमरजीत सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अतुल शर्मा, अख़्तर अली, अमित कुमार, सानिब अली, विशाल यादव, मो. आज़म, रहीस सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली25जुलाई26*हारे प्रधान झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री को बचाने के सारे दांव हुए नाकाम
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया