*मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई को जान से मारने की नीयत से अग्नेयास्त्र द्वारा फायरिंग कर चोट पहुँचाने के प्रकरण में मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष के कारावास की सजा व 5000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना कोसीकलां* जनपद मथुरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-724/2015, धारा 307 भा0द0वि0* में आज दिनांक 24.07.2026 को *मा0 न्यायालय स्पेशल ई0सी0 एक्ट मथुरा* द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर *अभियुक्त ओमवीर उर्फ ओमी पुत्र सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी राजागढी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा को 05 वर्ष के कारावास की सजा व 5000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*