पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 पूर्णिया: XUV से हो रही थी विदेशी शराब की होम डिलीवरी, पुलिस ने किया ध्वस्त!
169 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर धराए
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार/ *बिहार में शराबबंदी* को ठेंगा दिखाकर XUV कार से होम डिलीवरी करने वाले तस्करों पर *कसबा थाना पुलिस* ने तगड़ा प्रहार किया है, *एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णिया के निर्देश पर चल रहे अभियान में पुलिस ने *
169.200 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए 2 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
*गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई*
*अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 डॉक्टर गौरव कुमार* को गुप्त सूचना मिली थी कि *अमौर से मोहनी* की तरफ एक सफेद XUV 300 में शराब की बड़ी खेप जा रही है,
सूचना मिलते ही *SDPO डॉक्टर गौरव कुमार* के नेतृत्व में टीम बनी और *मोहनी-टीकापुर सड़क* पर घेराबंदी की गई।
*रंगे हाथ पकड़े गए दोनों तस्कर*
पुलिस ने XUV 300 को रोका तो गाड़ी के अंदर से *169.200 लीटर विदेशी शराब* बरामद हुई, मौके से 2 मोबाइल और कार को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्करों के नाम
*पमपम कुमार (24 वर्ष)* पिता, हरिनारायण यादव, निवासी, जियनगंज वार्ड नंबर 6, थाना सरसी, पूर्णिया
*रमेश कुमार मेहता ,26 वर्ष* पिता, जौहरी मेहता, निवासी, कंचीरा बलुआ वार्ड नंबर 6, थाना: के. नगर, पूर्णिया
*कांड दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस*
इस मामले में कसबा थाना कांड संख्या 311/26, दिनांक 24.07.2026 दर्ज कर *बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम धारा-30(ए)* के तहत कार्रवाई की गई है,
पुलिस अब इस शराब कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ये माल कहां से आया और किसे सप्लाई होना था , सबकी गिरफ्तारी होगी
*छापेमारी टीम*
इस सफल अभियान का नेतृत्व *SDPO सदर-02 डॉक्टर गौरव कुमार* ने किया, टीम में *अपर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, निशा कुमारी, शैलेश कुमार, सुशील कुमार* और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे,
*पुलिस का सख्त संदेश:* _शराब तस्करों की अब खैर नहीं। XUV हो या बाइक, पकड़े जाओगे,_

More Stories
सुल्तानपुर24जुलाई26*तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का नंदनी आई केयर में शुभारंभ*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों को लेकर कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक