पूर्णिया बिहार 24 जुलाई 26 *बाल विवाह और डिजिटल सुरक्षा पर हुआ संवाद, 86 छात्राओं को मिला स्कूल बैग*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* जिला प्रोग्राम पदाधिकारी *श्रीमती सुगंधा शर्मा* के निर्देश पर शुक्रवार को *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना* के अंतर्गत *बालिका विद्यालय, पूर्णिया* में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त कर *शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता* के लिए प्रेरित करना था।
*किशोरियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*
इस दौरान छात्राओं को *बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, महिला सुरक्षा और अल्पायु में मातृत्व के दुष्प्रभावों* के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही इन कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
*वन स्टॉप सेंटर* की केंद्र प्रशासक *कुसुम कुमारी* ने छात्राओं को *वन स्टॉप सेंटर* और *181 महिला हेल्पलाइन* की जानकारी दी।
*DHEW की जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह* ने किशोरियों को *डिजिटल भुगतान, वित्तीय प्रबंधन और आर्थिक सशक्तिकरण* के गुर सिखाए। साथ ही महिलाओं के *कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं* की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
*86 छात्राओं को मिला प्रोत्साहन*
कार्यक्रम के अंत में *86 किशोरियों के बीच स्कूल बैग* का वितरण किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों, सामाजिक परामर्शी *अर्चना कुमारी* और छात्राओं ने *बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने* का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे से कुछ जगह से कलेक्ट किया हुआ सोना बस से हुआ गायब*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा 24 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,