July 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। 25 जुलाई को लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। गेट नंबर-1 पर छात्र शांतिपूर्ण धरना देंगे। पेपर लीक के खिलाफ और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। फीस वृद्धि के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

➡दिल्ली: पेपर लीक संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 महीने में फैसला होगा। बिल में 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। कोचिंग सेंटर्स पर भी कार्रवाई हो सकेगी।

➡मैनपुरी: जमीन के रास्ते पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने का आरोप है। शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। मामला थाना बिछवा के ग्राम दयालपुर का है।

➡कानपुर: दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक को बेल्ट, लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दिव्यांशु पनवाड़ी, यशु, अक्की और आयुष पर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो बर्रा इलाके का बताया जा रहा है।

➡महराजगंज: चोरी करने वाली महिला गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग भीड़ वाले प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता था और चोरी के बाद धार्मिक यात्रा पर जाता था। स्वर्ण आभूषण की दुकान में हुई चोरी की जांच में गैंग पकड़ा गया। गैंग की 5 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों पर पहले भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रिफाइन गोल्ड, ऑटो और कैश बरामद किया है। SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र का है।

➡अमेठी: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल और 7 मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद किए हैं। 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। कार्रवाई स्वाट, गौरीगंज और जामों पुलिस ने की है।

➡रायबरेली: लापता बुजुर्ग का शव गंग नहर में मिला है। बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना डलमऊ क्षेत्र के नाथ खेड़ा की है।

➡हापुड़: RLD के दर्जनों पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। राष्ट्रीय स्तर से जिलास्तर तक के पदाधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं। करीब 38 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। RLD युवा जिलाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया है। पार्टी की अंदरूनी कलह को इस्तीफे की वजह माना जा रहा है। कई प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षों के भी इस्तीफे की खबर है।

➡अमरोहा: 3 बहनों द्वारा 1 युवक से शादी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। शादी करने वाली एक लड़की नाबालिग निकली है। शैक्षिक दस्तावेजों में उसकी उम्र 15 साल दर्ज है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी से जांच मांगी गई है। 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने का समय दिया गया है। तीनों ने निजी कैमरामैन से शादी की थी। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धोरिया का है।

➡दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान सामने आया है। सरकार और CJP की बैठक खत्म हो गई है। नड्डा ने कहा कि अच्छे माहौल में बातचीत हुई। CJP से करीब 2 घंटे बातचीत हुई।

➡आगरा: आगरा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने 230 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। दो महीने में कई थानों से मोबाइल रिकवर किए गए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 57.50 लाख रुपये है।

➡प्रतापगढ़: कुंडा में कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया। पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाई गई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। 29 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

➡बहराइच: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चोरी की। चोर 88 हजार रुपये कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित सुशील ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला मोतीपुर इलाके के कुड़वा गांव का है।

➡दिल्ली: सरकार के साथ बैठक के बाद CJP ने अपना रुख साफ किया है। CJP ने धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। संगठन ने सरकार को एक दिन और एक समय दिया है। बर्खास्त नहीं करने पर एक और नेशनल कॉल देने का ऐलान किया गया है।

➡अम्बेडकरनगर: कब्र से महिला का शव निकलवाया गया है। 13 जुलाई को महिला की संदिग्ध मौत हुई थी। पति ने शव को गांव के बाहर दफना दिया था। बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। पिता के दूसरी महिला से संबंध होने और विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बेटे ने डीएम और एसपी से शिकायत की थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकलवाया गया। मामला अकबरपुर इलाके के रामपुर बनेथू का है।

➡दिल्ली: न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी। DMRC ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

➡मुजफ्फरनगर: 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नाली के विवाद में हत्या से सनसनी फैल गई। छोटे भाई रामू और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है।

➡महोबा: चरखारी विधायक रोडवेज बस ड्राइवर बने। उन्होंने बस से सवारियों को अयोध्या रवाना किया। विधायक ने परिवहन मंत्री को धन्यवाद दिया। चरखारी से अयोध्या तक बस संचालन की मांग की गई थी।

➡दिल्ली: PM आवास पर प्रदर्शन मामले में CJI को ज्ञापन दिया गया है। वकीलों ने CJI से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। ज्ञापन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों का जिक्र है। बिना अनुमति हाई सिक्योरिटी जोन में प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से मामले की जांच और हाई सिक्योरिटी जोन में प्रदर्शन को लेकर निर्देश देने की मांग की गई है।

➡वाराणसी: रिंग रोड से सारनाथ एलिवेटेड रोड को जोड़ा जाएगा। आलाधिकारियों ने टीम के साथ जायजा लिया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। VDA के साथ बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।

➡फिरोजाबाद: सफाई कर्मचारियों के हाथ ठेले की सप्लाई पर सवाल उठे हैं। ठेकेदार पर खराब गुणवत्ता के ठेले देने का आरोप है। शिकायत के बाद सहायक नगर आयुक्त जांच करने पहुंचे। खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई गई। जांच के निर्देश दिए गए हैं। बीजेपी पार्षद ने कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

➡श्रावस्ती: इंडेन गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों ने ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है। भिनगा, गिलौला समेत कई एजेंसियों पर हंगामा हुआ। DM से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

➡लखनऊ: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। शाम 6 बजे लखनऊ में कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक मार्च होगा। कांग्रेस ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है।

➡मेरठ: हरिद्वार से गंगाजल लेकर सपा समर्थक पहुंचा है। उसने अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना की है। सपा समर्थक बॉबी नोएडा का निवासी है।

➡दिल्ली: राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है। राहुल ने उन्हें क्रिमिनल शिक्षा मंत्री बताया और शिक्षा व्यवस्था के पतन का प्रतीक बताया। राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा। उन्होंने हजारों लोगों के प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

➡दिल्ली: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने इस्तीफा दिया है। जंतर-मंतर पर CJP के मंच से इस्तीफे का ऐलान किया गया। कांस्टेबल शेर सिंह ने मंच से इस्तीफा पढ़कर सुनाया। मामला CJP के प्रदर्शन के दौरान सामने आया.

Taza Khabar