लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
लखनऊ*सौन्दर्यीकरण के नाम पर महानगर गोल मार्केट में प्रतिष्ठानों के ठीक सामने पार्किंग की जगह पर लोहे के 10 फिट से अधिक ऊचाई वाले बड़े-बड़े लोहे के अंडाकार जाल लगाकर पार्किंग की जगह समाप्त किए जाने का गोल मार्केट, महानगर के व्यापारियों ने किया विरोध
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में गोल मार्केट, महानगर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से मिला तथा उन्हें समस्या बताकर काम रुकवाने की मांग की तथा ज्ञापन सौपा
महापौर ने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को तब तक काम रोकने के निर्देश दिए
काम नहीं रुका तो आदर्श व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा: संजय गुप्ता
24 जुलाई, शुक्रवार गोल मार्केट, महानगर में सुंदरीकरण के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के ठीक सामने पार्किंग के स्थान पर 10 फीट से अधिक ऊंचे अंडाकार लोहे के जाल लगाकर दुकानों का मार्ग अवरूद्ध किए जाने से गोल मार्केट ,महानगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया
महानगर, गोल मार्केट के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से उनके निवास पर मिला
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने महापौर को गोल मार्केट महानगर के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि व्यापारियों की दुकानों के ठीक सामने बड़े-बड़े लोहे के 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले अंडाकार जाल लगाना कतई उचित नहीं है उन्होंने महापौर को जानकारी देते हुए बताया कि यह अंडाकार लोहे के जाल 10 फीट से अधिक ऊंचे हैं जिससे दुकानों का दिखाव बिल्कुल बंद हो जाएगा तथा व्यापारियों एवं आगंतुकों अपनी दुकानों तक आने-जाने में बड़ी समस्या आएगी तथा वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या आ जाएगी
उन्होंने महापौर से कहा एक तरफ नगर निगम व्यापारियों द्वारा हाउस टैक्स न जमा किए जाने पर सुबह-सुबह ही दुकानों को सील करने का काम करता है दूसरी तरफ व्यापारियों को व्यापार करने तथा कमाने के अवसर भी छीन रहा है यह कतई उचित नहीं है उन्होंने कहा करोड़ों रुपए की व्यापारियों की दुकानें हैं और ऐसे में उनके दुकानों के सामने का मार्ग अवरुद्ध किया जाना किसी भी प्रकार से औचित्य पूर्ण नहीं है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा इस प्रकार की मनमानी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा महापौर से तुरंत इस काम को रुकवाने की मांग की
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने का आश्वासन दिया तथा तब तक संबंधित अधिकारियों को काम रोकने के निर्देश दिए
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा यदि व्यापारियों के साथ अन्याय होगा तथा काम नहीं रुक तो आदर्श व्यापार मंडल सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा
प्रतिनिधि मंडल में गोल मार्केट महानगर के व्यापारी रवि गुप्ता ,कृष शर्मा, सी एन चौधरी, निखिल शर्मा .एस एन कपूर, बैजनाथ चौरसिया आदि व्यापारी शामिल थे
संजय गुप्ता

More Stories
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा पर मथुरा डिपो की एक बस द्वारा एक दंपति को मारी टक्कर हुई मौत
नई दिल्ली24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
सुल्तानपुर24जुलाई26*बरियार चोर सेन्हिया में बिरहा गावे, खड़े सभासद पीछे ताली बजावे।