लखनऊ23जुलाई26*नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*
__________________________
*लखनऊ।* राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में आज नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह एक नई संगठनात्मक परंपरा का साक्षी बना।
पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम में मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया तथा सर्वप्रथम अनुपम मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत ही मुख्य मंच पर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा एवं चौधरी चरण सिंह के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने वाली एक नई एवं प्रेरणादायी परंपरा बताया।
इसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे अनुपम मिश्रा का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
अनुपम मिश्रा अपने महानगर स्थित आवास से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। मार्ग में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह का कुशल संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया।
अपने विस्तृत संबोधन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और विश्वास की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक मंडल, जिले, विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवाओं के उत्साह का समन्वय कर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों और माननीय जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसान, नौजवान और आमजन के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। प्रदेश का संगठन जन-जन तक पहुंचे, प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रहे और पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो—इसी लक्ष्य के साथ पूरे प्रदेश का व्यापक दौरा किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्रीय लोकदल की मूल विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान को सर्वोच्च स्थान देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रारंभ हुई यह नई परंपरा आने वाले समय में प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की पहचान बनेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा और नई कार्यसंस्कृति का विकास होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ संगठन विस्तार के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके बाद राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने कहा कि युवा वर्ग का विश्वास लगातार राष्ट्रीय लोकदल और माननीय जयंत चौधरी के नेतृत्व में बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ेंगे और प्रदेशभर में पार्टी को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुपम मिश्रा का स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय “जयंत चौधरी ज़िंदाबाद” एवं “राष्ट्रीय लोकदल ज़िंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, इजहार अली, बी0 एल0 प्रेमी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0 के0 पाठक, पूर्व युवा अध्यक्ष रविंद्र निमेष, श्रीश चंद्र, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, महानगर अध्यक्ष सरताज मालिक, डॉ सत्येंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष, सम्राट चौहान, अशोक तिवारी, डॉ सर्वेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लखीमपुर शिवप्रसाद दिवेदी, गणेश प्रसाद, शैलेश सिंह, रमेश कश्यप, माया देवी आदि लोग स्वागत समारोह में शामिल रहे।

More Stories
भागलपुर23जुलाई26*कला महाविद्यालय कहलगांव मे हुआ गौ सम्मान आवाहन अभियान*
लखनऊ23जुलाई26*साइकिल यात्रा पर रोक से गरमाई सियासत*
लखनऊ23जुलाई26*चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित*