भागलपुर23जुलाई26*कला महाविद्यालय कहलगांव मे हुआ गौ सम्मान आवाहन अभियान*
भागलपुर*कहलगांव कला महाविद्यालय मे गौ सम्मान आवाहन अभियान कार्यक्रम हुआ, प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया खंडेलवाल ने बताया की आयोजित गौ माता सम्मान आह्वान अभियान का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौ रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनवाना और गौ मंत्रालय का गठन करना है। इसके तहत देश भर के शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान और जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही है, इस राष्ट्रव्यापी अभियान की कार्यक्रमों की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
*राष्ट्रमाता का दर्जा:* विद्यार्थियों और शिक्षकों से गाय को भारत में ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के संकल्प पर हस्ताक्षर करवाए जाते है,
*जागरूकता और शपथ:* युवाओं को गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व और पर्यावरण के साथ उनके जुड़ाव के बारे में जागरूक किया जाता हैI
*ज्ञापन सौंपना:* इन अभियानों के माध्यम से छात्र और शिक्षक मिलकर जिला प्रशासन या सरकार को ज्ञापन सौंपते हैI
कला महाविद्यालय में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दर्जनों माता बहनों ने गौ माता के संरक्षण के लिए गौमाता राष्ट्रमाता बनाने के नारे लगाए तथा गौ हत्या बंद करने के लिए कानून बनाने के लिए सरकार से अनुरोध भी कियाI

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*
*बांदा 23 जुलाई 26*संसद के मानसून सत्र में बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाएं बुंदेलखंड के सांसद – प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी*