*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर23जुलाई26*अब अस्पतालों में धड़कनों की नहीं, जेबों की कीमत होती है,जिसके पास दौलत हो, उसी की किस्मत होती है।*
*”क्या गरीब की जिंदगी की कोई कीमत नहीं?”कार्डियोलॉजी में इलाज के लिए तरसता मरीज, विधायक निधि से उपचार पर भी डॉक्टर कर रहे किनारा!*
*शहर का प्रसिद्ध अस्पताल कार्डियोलॉजी संस्थान से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक गरीब युवक को इलाज के लिए लाखों रुपये का खर्च बताया गया, जबकि आर्थिक तंगी के चलते उसने विधायक निधि से उपचार की गुहार लगाई।*
*पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से गोविंद नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी के कार्यालय और कार्डियोलॉजी अस्पताल के चक्कर काट रहा है, लेकिन कार्डियोलॉजी के डॉ. नीरज द्वारा समय देने के बजाय “6 महीने बाद आना” कहकर टाल दिया गया*।
*अब सवाल है कि यदि गरीब के पास पैसे नहीं हैं, तो उसे समय पर इलाज भी नहीं मिलेगा? गंभीर हृदय रोगी के इलाज में देरी उसकी जान पर भारी पड़ सकती है।*

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन