लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
_________________________
👉*अलोकतांत्रिक सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन*
*लखनऊ*। भाजपा की तानाशाही सरकार के द्वारा देश के नौजवानो के ऊपर लाठीचार्ज व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क उठे।
उन्होंने घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा के नेतृत्व में मध्य रात्रि को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाना घाटमपुर का घेराव करने जाने से पूर्व घाटमपुर कार्यालय में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को पाबंद कर दिया।
पाबंद हुए सपा कार्यकर्ताओं नें पुलिस को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। तथा महामहिम राष्ट्रपति से इस तानाशाही सरकार को बर्ख़ास्त करने की मांग की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता प्रवीण पंकज, मनोज यादव, विजय पटेल, चौधरी रामवीर सिंह, मीना संखवार, अनिल सोनकर वारसी, प्रदीप यादव, सोहिल मंसूरी, आदि तमाम समाज वादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*