सहारनपुर22जुलाई26*भाजपा ने आयोजित किया बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प*
*सहारनपुर*। भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा नगर एवं देहात विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। नगर विधानसभा का सम्मेलन सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी जनमंच सभागार तथा देहात विधानसभा का सम्मेलन विरासत वेंकट हॉल, मुजफ्फरनगर रोड, गागलहेड़ी में संपन्न हुआ। नगर विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्री विजय शुक्ला जी तथा देहात विधानसभा के सम्मेलन में श्री सतेंद्र तोमर जी ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ जीता, चुनाव जीता” भाजपा संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ समिति का सक्रिय गठन एवं सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, मतदाता सूची का नियमित अध्ययन एवं सत्यापन, प्रत्येक परिवार से संपर्क, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा नए मतदाताओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियमित बैठक, संपर्क और संवाद जितना मजबूत होगा, संगठन की जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने रखते हुए कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने कहा कि भाजपा का सबसे मजबूत आधार उसका बूथ स्तर का संगठन है। “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय रखें और घर-घर संपर्क कर जनता से संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि बूथ पर मतदाता सूची का अध्ययन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, लाभार्थियों से संपर्क और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महापौर श्री अजय कुमार सिंह जी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। बूथ अध्यक्ष जनता और संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित संपर्क, संवाद और जनसेवा के कार्यों को बढ़ावा देकर आमजन को संगठन से जोड़ना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के संकल्प के साथ अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने और हर वर्ग के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया जी ने कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई का नेतृत्व करता है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय रखते हुए मतदाताओं से निरंतर संपर्क, लाभार्थी संपर्क, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और मजहैबूत बूथ के आधार पर ही चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। सम्मेलन में ,महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह ,ललित कटारिया जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा , उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री संजय गर्ग , योगेश कुमार पूर्व महानगर अध्यक्ष के एल अरोड़ा ,अमित गगनेजा , हेमंत अरोड़ा जी सभी ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री मति नूतन शर्मा , गोकरण दत्त शर्मा , अनेस शर्मा , शैलेन्द्र भूषण गुप्ता , सुनील गुप्ता , राजकुमार राजू ,अमित गर्ग योग चुग , संदीप रावत , कंचन धवन , नीलू राणा ,मानवेंद्र भारद्वाज मनोज ठाकुर ,बबीता सैनी,आरती शर्मा ,नीरज ठकराल, महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग,दुष्यंत यादव, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ,महानगर मंत्री ठाठ सिंह राणा,नितिन परमार,राजेश जौहरी प्रदीप शर्मा मंडल के प्रभारी विनीत गुप्ता, अमित चौधरी एवं मंडलों के अध्यक्ष विजेंद्र धीमान,अमित शर्मा स्वराज सैनी, विजय चौहान जोगिंदर लाला।पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबीर राणा, जयराम गौतम विश्व दयाल छोटन, अजब सिंह,राकेश त्यागी, मुनेश त्यागी अरुण यादव,मंडल अध्यक्ष गोपाल मेंहदीरत्ता , हनी मेहंदीरत्ता, विजय वर्मा , मनुज तायल , अजय वशिष्ठ , संदीप धीमान , सहित सभी महानगर के पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष , पार्षद , मोर्चा के अध्यक्ष सभी युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO