July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*

कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*

कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*

*धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की हुई पुलिस बल से तीखी नोक झोंक*

*जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को किया गया था गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कौशांबी के कांग्रेसियों में जबरदस्त उबाल देखा गया है और राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कौशांबी की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन नरे बाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा है जनपद मुख्यालय मंझनपुर में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने हाथ में झंडा बैनर पोस्टर लेकर मुख्यालय की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया है धरना प्रदर्शन के पूर्व बैठक के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि विगत दिनों दिल्ली जंतर मंतर पर शांति पूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे जिन्हें भाजपा सरकार के इशारे पर उनके साथ पुलिसिया बर्बरता की गई और उन्हें लाठी,डंडे आंसु गैस जैसे चीजों से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि छात्र हित के लिए और उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ पीएम हाउस के बाहर शांति पूर्व तरीके से बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित तमाम शीर्ष नेताओं के साथ सरकार के इशारे पर बदसलूकी किया गया उन्हें गिरफ्तार किया गया आज हम सभी अपने नेता की सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे आज हमने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बताया कि हम कांग्रेसजन संकल्पित है कि किसान,छात्र नौजवान और आम जनता के दैनिक जरूरतों की लड़ाई लड़ेगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाएंगे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने किसानों की खाद की समस्या,छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज,सहित तमाम मुद्दों को चिन्हित करते हुए जिलाधिकारी कौशाम्बी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की पुलिस बल से तीखी नोक झोंक हुई।इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,राम सूरत रैदास,नैय्यर रिजवी,उदय यादव,अलकमा उस्मानी,जिला महासचिव आसिफ अल्वी,जयप्रकाश जायसवाल,जिला सचिव रमेश यादव,हेमन्त रावत,फौजिया बानो,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,विवेक मिश्रा,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास,आयूष यादव,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,छोटे लाल, बिफई लाल,नथन लाल,अशर्फी लाल,नौशे आलम,प्रियांशू त्रिपाठी,कमल सिंह,अखिलेश त्रिपाठी,अरुण सिंह,मन्नी बेगम,मीना देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे