सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-
उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा….!*
*अघोषित विद्युत कटौती व उपभोक्ताओं के ऊपर बिना किसी सूचना के बढ़ाए गए विद्युत अधिभार पर गरजे किसान….!*
*मिर्ज़ापुर-सहारनपुर* थाना मिर्ज़ापुर के गाँव रायपुर-हथिनीकुंड हाईवे पर स्थित बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया! आरोप है कि विद्युत विभाग के तानाशाही रवैये के चलते उपभोक्ताओं के ऊपर अधिभार डाला जा रहा है जो सरासर गलत है जो बिना किसी नोटिस एवं सूचना के अधिकतर बिजली कनेक्शन पर एक-एक किलोवाट लोड बढ़ाया गया है। जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएं और बढ़ गई है दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान है।मुख्य समस्याएं जिनमें शाकुंभरी शुगर मिल से जुड़े कर्मचारियों व किसानों के बकाया भुगतान,चिलकाना-गन्देवड़ व हथिनीकुंड हाईवे मार्ग पर बने गहरे गड्ढों को स्थाई रूप से भरवाया जाए,रायपुर-नंदपुर जोड़ियों मार्ग एव बूढ़ी यमुना नदी के पुल निर्माण,किसानों के सामने आने वाली खाद की समस्या का निदान,आवारा पशुओं को पड़कर गौशाला में भिजवाना, सरकारी बीज गोदाम पर उत्तम क्वालिटी के बीज आवंटन में पारदर्शिता एवं किसानों को उपलब्धता, समस्त सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुधार अभियान शिक्षा व्यवस्था एवं अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश, अनावश्यक रूप से बढ़ाए गए बिजली बिलों को वापस लिया जाना एवं समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने, नंदपुर फीडर को पुनः रायपुर बिजली घर से जोड़े जाने एवं अन्य समस्याओं के संबंध में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को सौपा गया।

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
रीवा22जुलाई26*सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही , छेड़छाड़ के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*