पूर्णिया बिहार 22 जुलाई 26 *SSP पूर्णिया की जनसुनवाई से जिले में खुशी की लहर, अब सीधे होगी शिकायतों की सुनवाई*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन
*पूर्णियां बिहार ।* जिले के आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया* ने जनता से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए *जनसुनवाई* की शुरुआत की है। SSP के इस फैसले से जिले भर में खुशी की लहर है।
SSP कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब हर सप्ताह तय दिनों में आमजन अपनी समस्याएं लेकर सीधे SSP कार्यालय कक्ष में पहुंच सकते हैं।
*किस दिन क्या होगी सुनवाई सोमवार से गुरुवार* पुलिस से जुड़ी सभी समस्याएं, प्राथमिकी, जांच और अन्य पुलिसी मामलों की सुनवाई शुक्रवार भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की विशेष सुनवाई अन्य कार्य दिवस शेष दिनों में भी सामान्य जनसुनवाई जारी रहेगी
*ऐसे करें शिकायत*
पीड़ित व्यक्ति अपने आवेदन के साथ निर्धारित दिन *SSP कार्यालय कक्ष* में उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि फरियादियों को थाना-चक्कर न लगाने पड़े और उनका समाधान एक ही जगह हो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य मकसद *पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित न्याय* सुनिश्चित करना है।
जिले के लोगों ने SSP की इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी सीधे उच्च अधिकारी तक पहुंच आसान हो जाएगी।
*SSP पूर्णिया* की इस जनसुनवाई से न सिर्फ पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ेगा, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-