पंजाब22जुलाई26*अबोहर में भाजपा के मेयर बनने पर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व आर.एस. फोर ने बांटे लड्डू
अबोहर, 22 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर नगर निगम अबोहर के मेयर के चुनाव फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर के कार्यालय में हुए। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूजा वधवा को मेयर, धर्मवीर मलकट को सीनियर डिप्टी मेयर व दीपक छापोला को डिप्टी मेयर बनाया गया। इस खुशी में अबोहर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व आर.एस. फोर ने अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ को बधाई दी व लड्डू बांट कर मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर बार एसो. के कैशियर पवन कुमार, महिला मैंबर अनीता चलाना, महेंद्र पाल तिन्ना, सुखदेव सिंह बराड़, जयदयाल कांटीवाल, राकेश भठेजा, प्रवीण धंजू, मनजीत जसूजा, रवि कड़वासरा, गुरसेवक सिंह, अनीशा न्योल, जसकरण सिंह बराड़ व अन्य वकीलों ने बधाई देते हुए खुशी जताई।
फोटो:1, अबोहर में भाजपा का मेयर बनने पर खुशी मनाते वकील।

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई26*हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम को 22 घंटे हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा
पूर्णिया बिहार 22 जुलाई 26 *SSP पूर्णिया की जनसुनवाई से जिले में खुशी की लहर, अब सीधे होगी शिकायतों की सुनवाई*
कौशाम्बी22जुलाई26*सेंट जोसफ कान्वेंट का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*