नई दिल्ली22जुलाई26*इस मासूम बच्ची ने सब की आंखे कर दी नम, भविष्य बचाने के लिए पहुंची जंतर-मंतर।
नई दिल्ली*देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई।
इसी बीच प्रदर्शन स्थल से एक मासूम बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची अपने हाथ में “Save My Future” (सेव माई फ्यूचर) लिखा पोस्टर लिए नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और कई लोग इसे छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता का प्रतीक बता रहे हैं।
हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बावजूद इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
More Stories
ग्रेटर नॉएडा 17 सितंबर 26*यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1 में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव, हेलमेट मैन ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,