उत्तर प्रदेश22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
➡लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, बलरामपुर और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे, बलरामपुर में आज गौ-सेवा करेंगे सीएम, साथ ही मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करेंगे, गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे CM, तारामंडल के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, 892 बूथ अध्यक्षों को सीएम देंगे चुनावी मंत्र, कार्यकर्ताओं को सीएम योगी करेंगे संबोधित, रात्रि विश्राम सीएम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे, दौरे के दूसरे दिन सुबह CM करेंगे पूजा अर्चना, उसके बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, जनता दर्शन के बाद देवरिया बाईपास पहुंचेंगे, अत्याधुनिक 6 लेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे
➡लखनऊ, सपा के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश में अलर्ट घोषित, जिलों में सपा नेताओं की धरपकड़ तेज कर दी, किसी भी स्थिति में लखनऊ आने से रोकने का निर्देश, सुबह से सभी टोल प्लाजा, बॉर्डर पर नाकाबंदी, सपा नेताओं को निकलने से रोका जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक वीसी की थी
➡लखनऊ, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी मामला, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया विरोध, समर्थकों और पार्टी नेताओं संग विरोध किया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी नेता इको गार्डन से रिहा
➡लखनऊ, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर, 23 जुलाई को 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की रहेगी अध्यक्षता, जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में समाजवादी पार्टी, DM रामपुर को ध्वस्तीकरण ना करने के संबंध में देगा ज्ञापन
➡कानपुर, प्रेम प्रसंग में दो युवकों का सुसाइड, एक मामले में प्रेमिका ने ‘मरकर दिखाओ’ कहा, प्रेमिका के कहने पर युवक का सुसाइड, दूसरे मामले में फोन पर प्रेमिका से विवाद, विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है, साकेत नगर और सेनपश्चिम पारा का मामला
➡कानपुर, जनपद में दिलदहलाने वाला मामला, बेटे को बचाने आई मां की निर्मम हत्या, ऑटो से कई बार कुचलकर मार डाला, शराबियों से बेटे को बचाने पहुंची थी मां, 5 आरोपियों पर हत्या समेत कई धाराओं में केस, एसपी पनकी का परिजनों को गिरफ्तारी का आश्वासन, पनकी थानाक्षेत्र के गंभीरपुर इलाके का मामला
➡नोएडा, चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हादसे में बाल-बाल बचा ड्राइवर, कूदकर बचाई जान, नोएडा के सेक्टर 44 में चलती कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट के कारण कार पूरी तरह जलकर राख
➡बदायूं, पुलिस की बखतपुर डबल मर्डर कांड में कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामी आरोपी वीर सिंह अरेस्ट, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ, कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, कादरचौक के बखतपुर में हुआ था डबलमर्डर
➡गोंडा, गोंडा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल, मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरे, बड़गांव रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, गाजियाबाद से बिहार जा रही थी मालगाड़ी, लोको पायलट ने अधिकारियों को दी सूचना, सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग, ऑपरेशन विभाग
➡ललितपुर, जीजा-साले का कुएं में शव मिला, दोनों की पानी में डूबने से मौत, पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, फायर ब्रिगेड टीम ने निकाले शव, बानपुर क्षेत्र के ग्राम तैरा का मामला
➡अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, मणिरामदास छावनी में आज बैठक होगी, छावनी में ट्रस्ट की होगी 2 महत्वपूर्ण बैठक, पहली बैठक 3 बजे दूसरी बैठक 4 बजे होगी, 3 बजे की बैठक में हुई कार्रवाई को रखा जाएगा, 4 बजे एजेंडे के अनुसार कई विषय पर चर्चा, 3 रिक्त पदों की भर्ती पर भी होगी चर्चा
➡बरेली, जंतर मंतर में सपा प्रमुख की गिरफ्तारी मामला, पटेल चौक से चौकी चौराहे तक सपाइयों का प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
➡उन्नाव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध, सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला का सपा कार्यकर्ताओं संग मार्च, गंगाघाट क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
➡चित्रकूट, अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन, धनुष चौराहा पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
➡मुरादाबाद, सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध, विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जामा मस्जिद चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
➡संतकबीरनगर, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय के नेतृत्व में धरना, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मधुकुंज चौराहे पर धरना, पुलिस गिरफ्तार करके सभी को ले गई पुलिस लाइन
➡अयोध्या, दिल्ली में सपा प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं संग विरोध, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
➡बस्ती, दिल्ली के जंतर मंतर में सपा प्रमुख की गिरफ्तारी मामला, सपा सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई के बाद प्रदर्शन कार्य समाप्त
➡हाथरस, दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना का मामला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हिरासत में, दिल्ली जाते समय पुलिस ने हिरासत में लिया, थाना सासनी के हनुमान चौकी में हिरासत में लिया
➡शाहजहांपुर, डिप्टीCM ब्रजेश पाठक आज पहुंचेंगे शाहजहांपुर, आज जलालाबाद तहसील के मिर्जापुर ब्लॉक पहुंचेंगे, आज 12 बजे मिर्जापुर ब्लॉक पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक, ब्रजेश पाठक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल, भगवान परशुराम के मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,तमाम विधायक रहेंगे मौजूद, जलालाबाद विधानसभा में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
➡दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी, CJP के प्रदर्शन को देखते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर मंतर में मौजूद
➡दिल्ली, कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अधिवेशन स्थगित, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित, अधिवेशन की नई तिथि की घोषणा जल्द होगी, कृपया आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करें- कांग्रेस
➡दिल्ली, आज काले कपड़ों में संसद जाएंगे सपा सांसद, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करेंगे, सपा के सांसद काले कपड़े पहन संसद जाएंगे
➡दिल्ली, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया पोस्ट, देश में पेपर लीक क्यों हो रहे- राहुल गांधी, देश में पढ़ाई क्यों इतनी महंगी है- राहुल, इन मुद्दों पर प्रश्न करना गलत नहीं- राहुल, शिक्षा व्यवस्था ठीक होनी चाहिए- राहुल गांधी, देश के युवाओँ की कुछ मांगे हैं- राहुल गांधी, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें- राहुल, ‘स्टूडेंट को जिन्होंने ने मारा उनपर एक्शन हो’, ‘साथ ही स्टुडेंट्स पर लगे सारे केस वापस हो’, ‘इस मुद्दे पर कल लोकसभा, राज्यसभा में चर्चा’, पीएम मोदी इस मुद्दे पर माफी मांगे- राहुल
➡दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को किया डिटेन, डिटेन के समय कांग्रेस सांसद का जूता गायब, काफी देर बिना एक जूते के प्रदर्शन करते दिखे

More Stories
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*