लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, यूपी ATS के मुकदमे में 2 दोषियों को 6-6 साल की सजा, अदालत ने दोनों पर ₹60-60 हजार का जुर्माना लगाया, 2020 में ATS ने तहसीन-वसीम को किया था गिरफ्तार, आरोपियों से 5.97 लाख की जाली भारतीय मुद्रा बरामद, जांच में पाकिस्तान-बांग्लादेश लिंक का खुलासा, प.बंगाल के रास्ते जाली नोटों की तस्करी का आरोप, ATS की प्रभावी पैरवी के बाद दोनों दोषी करार, लखनऊ की विशेष अदालत ने सुनाई सजा
➡लखनऊ, KGMU की कैंटीन का मामला शासन तक पहुंचा, फ्रीजर में कॉकरोच सफाई में लापरवाही पर सख्ती, ACS ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए, KGMU प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई, शासन स्तर की कार्रवाई से विवि प्रशासन में खलबली, कैंटीन की साफ-सफाई व्यवस्था की होगी गहन जांच, खाद्य सामग्री के भंडारण-गुणवत्ता की होगी पड़ताल, चिकित्सा शिक्षा विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा, रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों पर आगे की कार्रवाई
➡लखनऊ, अग्निकांड से जुड़ी अवैध बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण शुरू, LDA के आदेश पर बिल्डर तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण, सेक्टर-डी के भूखंड संख्या एमएस-102 पर हुई कार्रवाई, LDA ने व्यावसायिक निर्माण को अवैध घोषित किया था, 23 जून को एलडीए ने जारी किया था नोटिस, 25 जुलाई के बाद LDA दोबारा करेगा स्थल का निरीक्षण, आदेश का पालन न होने पर LDA करेगा ध्वस्तीकरण
➡वाराणसी, विकास प्राधिकरण में रिश्वत मांगने पर बड़ी कार्रवाई, आउटसोर्सिंग राजस्व निरीक्षक की सेवा समाप्त, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मिली थी शिकायत, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक राम जनम सिंह यादव बर्खास्त, कर्मचारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी
➡हमीरपुर, नीट पेपर लीक को लेकर हमीरपुर में विरोध प्रदर्शन, दर्जनों युवाओं ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को धरना, हमीरपुर के राठ कोतवाली कस्बे का मामला
➡कन्नौज, राजकीय हाईस्कूल में चोरों ने बोला धावा, 5 स्मार्ट क्लास के ताले तोड़कर चोरी, स्मार्ट टीवी और अन्य उपकरण ले उड़े चोर, स्कूल के CCTV कैमरों के DVR भी चोरी, सौरिख थाना क्षेत्र के किसई गांव का मामला
➡प्रयागराज, AAP कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में निकाला जुलूस, NEET पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, जुलूस, एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन ADM सिटी को सौंपा
➡आगरा, आगरा में चलती स्कूटी बनी आग का गोला, कॉलेज से आ रही युवती की स्कूटी में लगी आग, स्कूटी से धुआं उठते ही युवती ने रोका वाहन, कुछ ही मिनटों में धूं-धूंकर जलकर स्कूटी राख, थाना एत्मादपुर के मितावली गांव की घटना
➡मऊ, घोसी चीनी मिल अगले पेराई सत्र से होगी शुरू, मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, तकनीकी खामी से पिछले सीजन में बंद थी मिल, मिल की मरम्मत का काम तेजी से जारी-शर्मा, रिपेयरिंग के लिए 3 से 5 करोड़ की धनराशि की व्यवस्था, पुरानी मिल के आधुनिकीकरण का भी प्लान तैयार
➡कन्नौज, आगामी त्योहारों को लेकर शांति कमेटी की बैठक, शांति समिति की बैठक में शामिल हुये धर्मगुरु, डीएम ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक
➡आगरा, शादी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला, फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म, मारपीट का आरोप, ट्रांस यमुना पुलिस ने आरोपी नरेश को दबोचा, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज, थाना ट्रांस यमुना इलाके का पूरा मामला
➡दिल्ली, सीजेपी वक्ता सौरव दास की एक्स पर पोस्ट, सरकार की ओर से मांगों पर कोई जवाब नहीं-सौरव, अभी भी सरकार के जवाब का इंतजार- सौरव, जंतर-मंतर के बाहर सीजेपी का प्रदर्शन जारी, फिलहाल केरल हाउस के बाहर धरना जारी, प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही
➡कन्नौज, थाने के अंदर घुस चोरी की कोशिश हुई नाकाम, जब्त की गयी डीसीएम से चुराया ताम्बे का तार, CCTV कैमरे में देखकर पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, कब्जे से बोरे में भरा तार और चाकू बरामद, नाबालिग चोर को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुरसहायगंज कोतवाली परिसर का पूरा मामला
➡कौशाम्बी, तालाब में डूबने से युवक की मौत, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का मामला
➡कौशाम्बी, पति के साथ नोएडा गई पत्नी प्रेमी संग फरार, शादी के जेवर,नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार, 26 अप्रैल को हुई थी राहुल की अंजलि से शादी, 15 जुलाई को प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, पति ने पचासा गांव के अंशु पटेल पर लगाया आरोप, SP को तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने की मांग, सैनी कोतवाली इलाके के गरई गांव का मामला
➡मुरादाबाद, 50 हजार के इनामी को आगरा STF ने दबोचा, MP के ग्वालियर का निवासी दीपक राय अरेस्ट, 6000 L डीजल का भुगतान ने करने का आरोप, बिना भुगतान किए ही दीपक हो गया था फरार, आगरा एसटीएफ और पाकबड़ा पुलिस ने पकड़ा
➡आगरा, मंत्री जयवीर सिंह आगरा पहुंचे, सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक, 2026-27 की कार्ययोजना पर किया मंथन, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर भी बोले, ‘विरोधी ताकतें नौजवानों को भड़का रही’, ‘PM मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा प्रगति’
➡आगरा, मोबाइल झपटने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, ऑटो चालक से फोन छीनकर हुए थे फरार, सदर बाजार पुलिस ने तीनों को दबोचा, मोबाइल, प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद, आरोपी अंशु, कृष और प्रिंस गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, थाना सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई
➡आगरा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप, पीड़िता से 40 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप, गुरुग्राम में वारदात कर हुआ था फरार, हरदोई से आरोपी कासिम हुआ गिरफ्तार, रेप, ब्लैकमेल और धमकी की धाराओं में केस, थाना नाई की मंडी पुलिस ने की कार्रवाई
➡रामपुर, जौहर विश्वविद्यालय में धरने प्रदर्शन का मामला, धरने प्रदर्शन मामले पर बोले पुलिस अधीक्षक, धरने पर पुलिस की पूरी नजर- पुलिस अधीक्षक
➡लखनऊ, राम धन गबन मामले में SIT के अफसर बदलेंगे, CM योगी ने नई एसआईटी के गठन को मंजूरी दी, CM योगी ने कोर्ट के आदेश के बाद लिया निर्णय, अब पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में बनेगी SIT, लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत SIT से हटेंगे
➡अलीगढ़, वार्ष्णेय डिग्री कॉलेज में दो गुटों में मारपीट, झगड़े के दौरान भाजपा पार्षद भी पहुंचे, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम, दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई, पार्षद समेत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई, एसीएम कोर्ट से सभी को मिली जमानत, गांधी पार्क थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡श्रावस्ती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा कल, 83 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे CM, 396 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, मुख्यमंत्री के आने को लेकर प्रशासन सक्रिय
➡कानपुर, बनियापुरवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में 1 युवक की मौत, अन्य घायल, सूचना पर मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, नवाबगंज थानाक्षेत्र का पूरा मामला
➡कन्नौज, दो लोगों के जान बचाने वाला गोताखोर सम्मानित, DM ने गोताखोर वीरेन्द्र को सौंपा 11 हजार का चेक
➡अमेठी, CJP के समर्थन में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, युवाओं ने हाथों में कैंडल लेकर किया मार्च, अमेठी कस्बे में सैकड़ों युवाओं का प्रदर्शन
➡प्रतापगढ़, पुलिस,आबकारी टीम ने नेगांव में मारा छापा, 20 L कच्ची शराब, 200 किलो लहन मिला, आबकारी विभाग न लहन को कराया नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज, लीलापुर थाना क्षेत्र के गांवों में की छापेमारी
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन