*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर19जुलाई26*कानून के साथ खिलवाड़ करने वाला बड़े दिनों बाद आखिर फर्जीवाड़े का खिलाड़ी धरा गया।*
कानपुर नगर*झूठ के कागज़ों पर साम्राज्य बनाने निकला था,हर मोड़ पर कानून को छलने निकला था।मंज़िल जेल की होगी, शायद सोचा न था,बड़े दिनों बाद आखिर फर्जीवाड़े का खिलाड़ी धरा गया।*
*शास्त्री नगर स्थित कृष्णा जनसेवा केंद्र के मुख्य संचालक अखिलेश गुप्ता गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा*
*काकादेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर चोट करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ,, कृष्णा जनसेवा केंद्र, शास्त्री नगर के मुख्य संचालक अखिलेश गुप्ता 36 वर्षीय हुआ गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 27 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, लेनोवो लैपटॉप, प्रिंटर, ओप्पो मोबाइल, प्लास्टिक डिब्बे एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।*
*इस मामले में थाना काकादेव में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा गई। जानकारी अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके विरुद्ध वर्ष 2020 एवं 2023 में भी मुकदमे दर्ज हैं।*
*तो वहीं सेंट्रल जोन अंतर्गत इस जबरदस्त कार्रवाई के मुख्य नायक थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी शास्त्री नगर उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक नितिन गुप्ता, उपनिरीक्षक गौरीशंकर, उपनिरीक्षक राजू खरवार, उपनिरीक्षक अवधी कुमार, उपनिरीक्षक धीरेंद्र यादव तथा हेड कांस्टेबल 816 राजेश कुमार की टीम ने अंजाम दी।*

More Stories
मथुरा 20 जुलाई 26 दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी से पैसे से भरा हुआ बैग किया गायब*
नई दिल्ली20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
मथुरा 20 जुलाई 26*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध छुरी व 01 चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया ।*