पूर्णिया बिहार18जुलाई26 *NH-27 पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस: 3 चेक पोस्ट बनाकर एसडीपीओ डॉ. गौरव ने कसा शिकंजा, जनता में खुशी की लहर*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णिया/ बिहार ।* राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर लगातार हो रहे हादसों और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए *एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार* ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है,उनके इस फैसले से आम जनता में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे बेखौफ और सराहनीय कदम बताया है,
*NH-27 पर बनेगी 3 चेक पोस्ट, 24 घंटे गश्त*
एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार के निर्देश पर NH-27 के संवेदनशील इलाकों में *तीन स्थायी चेक पोस्ट* स्थापित की जा रही हैं, इन चेक पोस्टों पर *24 घंटे पुलिस बल मुस्तैद* रहेगा, साथ ही रात्रि गश्त और नियमित वाहन जांच अभियान भी चलाया जाएगा
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अवैध शराब, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाना है,
*जनता ने की सराहना कहा अब बेखौफ चलेंगे*
पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है, लोगों का कहना है कि चेक पोस्ट बनने से *एक्सीडेंट का खतरा काफी कम होगा* और अपराधियों में भी डर पैदा होगा।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्य के लिए *डॉक्टर गौरव कुमार* को इस अनोखे पलको लेकर लोगों में जशन का माहौल है ,
*थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन* की सक्रिय भूमिका की भी लोगों ने जमकर प्रशंसा की, आमजन का कहना है कि पुलिस के इस बेखौफ रवैये से अब वे रात में भी सुरक्षित महसूस करेंगे,
*पुलिस का संदेश*
एसडीपीओ ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, NH-27 को पूरी तरह सुरक्षित बनाना ही हमारा लक्ष्य है, इसके लिए आमलोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी,,
पुलिस की इस पहल के बाद इलाके में कानून व्यवस्था बेहतर होने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है,

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*