लखनऊ17जुलाई26*अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से नरही बाजार के व्यापारी परेशान
लखनऊ*यातायात पुलिस द्वारा अशोक मार्ग पर श्री राम टावर के बगल से नरही जाने वाले रास्ते को अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से नरही बाजार के व्यापारी परेशान
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस आयुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात से मिला, ज्ञापन सौंपकर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की
अपर पुलिस आयुक्त यातायात राघवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
17 जुलाई ,शुक्रवार
यातायात पुलिस द्वारा अशोक मार्ग पर श्री राम टावर के बगल से नरही जाने वाले रास्ते को अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से नरही बाजार के व्यापारियों के सामने समस्या आ गई है ग्राहकों एवं आगंतुकों को आने जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है
ज्ञातव्य है कि हजरतगंज चौराहे के निकट कॉफी हाउस के सामने के डिवाइडर कट को पहले ही बंद किया जा चुका है ऐसे में श्रीराम टावर के बगल से नरही की ओर जाने वाले रास्ते को यातायात पुलिस द्वारा बंद किए जाने से लोगो को जवाहर भवन के सामने से होकर घूम कर आना पड़ रहा है जिससे नरहीं बाजार के व्यापारियों एवं नागरिकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है
शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थित अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के कार्यालय में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का प्रतिनिधिमंडल यातायात पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात एवं बैठक की तथा ज्ञापन सौपा
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्त ने अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राघवेंद्र सिंह को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया
एवं अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की
अपर पुलिस आयुक्त यातायात राघवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक पुलिस उपायुक्त यातायात प्रदीप कुमार मौजूद रहे
व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नरही आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह , चेयरमैन प्रकाश मोहन भागर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, संजय साहू, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल ,सुनील कुमार, पवन मेवानी, राज बहादुर गुप्ता मौजूद रहे
संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।