जयपुर16जुलाई26*दौसा लव मैरिज पर खाप पंचायत ने सुना दिया फैसला, 21 लाख रुपये का जुर्माना, समाज से बहिष्कार_*
*जयपुर:* राजस्थान के दौसा जिले में एक युवती को लव मैरिज का करना भारी पड़ गया है. युवती के लव मैरिज करने पर 84 गांवों की खाप पंचायत ने 21 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगा दिया है. साथ ही जुर्माने की राशि न देने पर परिवार को सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी गई है. अब खाप पंचायत के इस फैसले ने विवाद का रूप ले लिया है. उधर प्रेम विवाह (लव मैरिज) करने वाले वाली युवती ने वीडियो जारी करके अपनी जान खतरा बताया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
*24 मई को हुई थी लव मैरिज:*
दरअसल, यह मामला दौसा जिले के लालसोट में रामगढ़ पचवारा इलाके का है. परिजनों ने बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को पहले से जानते थे. युवती के घर वालों ने उसकी शादी इसी साल अप्रैल में दूसरे युवक से कर दी. इसके बाद युवती ने एक महीने बाद 24 मई 2026 को प्रेमी युवक के साथ चली और दोनों लव मैरिज कर ली. फिर एक साथ रहने का फैसला लिया.
*21 लाख रुपये का लगाया जुर्माना:*
इधर युवक और युवती के लव मैरिज करने की बात समाज को नागवार गुजरी और फिर खाप पंचायत बुलाई गई. युवक के चाचा के अनुसार, 13-14 जुलाई को कोसी बड़ी में खाप पंचायत हुई थी. जिसमें समाज के लोग और कई पंच पटेल शामिल हुए. इस दौरान पंचायत ने लव मैरिज करने पर युवक पर 21 लाख रुपये जुर्माना भरने का फैसला सुना दिया. जब युवक के परिवार ने जुर्माना भरने से इनकार कर दिया तो उसे समाज से बहिष्कृत करने का भी फरमान जारी कर दिया गया.
*3 पंचों पर 5 लाख रुपये का दंड:*
इतना ही नहीं तीन पंचों पर भी 5 लाख 51 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का दंड लगाए जाने की बात सामने आई. पंचायत की बैठक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब युवक के साथ लव मैरिज करने वाली युवती ने वीडियो जारी करके पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने अपने पीहर और ससुराल पक्ष से जान का खतरा बताया है. इसके साथ ही युवती ने कहा कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. फिलहाल रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर 8 नामजद सहित करीब 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि महिला की ओर से भी प्रार्थना पत्र देकर जान का खतरा जताया गया था. इसके बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ इस्तगासा पेश कर उन्हें पाबंद कराया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
लखनऊ16जुलाई26*बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराए बिना सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण रोक संभव नहीं : अमरनाथ मिश्र*
अयोध्या16जुलाई26*शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण धरातल पर निस्तारण कराना पहला कर्तव्य ………..एसडीएम रुदौली
ओडिसा16जुलाई2026*पुरी रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल