कौशाम्बी16जुलाई26*सहकारी समिति से सचिव गायब खाद के लिए परेशान किसान*
*कौशांबी* सहकारी समितियो से सचिव गायब हो गए हैं और मौका मिलते ही सहकारी समितियां की यूरिया उर्वरक खाद को कालाबाजारी कर रहे हैं जिससे किसानों को खाद नहीं मिल रही है किसान परेशान है ताजा मामला मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के ओसा की प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति से जुड़ा हुआ जहां शिव प्रताप त्रिपाठी सचिव हैं लेकिन शिव प्रताप त्रिपाठी ड्यूटी नहीं देते हैं कभी-कभी उनका बेटा सहकारी समिति पहुंचता है और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसानों को यूरिया उर्वरक देता है कई कई दिन तो सहकारी समिति में ताला बंद रहता जिससे तमाम किसान बिना यूरिया लिए वापस लौट जाते हैं समय से खाद ना मिलने से किसानों के सामने खाद की समस्या बरकरार है इस संबंध में सहायक निबंधक मोहसिन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में मामला है और सचिव को हिदायत दी गई है यदि सचिव नहीं करते तो कठोर कार्रवाई कर दी जाएगी खाद के लिए परेशान किसानों में रामकेश,मंजीत,सबिता,रामकली, कलावती,कृष्णानंद,अनीता देवी, संतोषी, अजय कुमार,सोनेलाल धीरज,रामबिहारी कुसुम देवी सहित तमाम लोग परेशान दिखाई पड़े है ।

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत