गुरुग्राम15जुलाई26* नौकरानी को थार से कुचला, अस्पताल ने मृत बताया तो शव वापस पार्किंग में फेंक कर भागी मालकिन*
गुरुग्राम*घर की पार्किंग में सो रही 57 वर्षीय महिला को घर की मालकिन ने ही गाड़ी से कुचल दिया।पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 57 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई है। वह सोसाइटी के मकान नंबर 4011 में काम करती थी। मंगलवार शाम को काम खत्म करने के बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बनी कार पार्किंग में लेटी हुई थी।
इसी दौरान इसी बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर रहने वाली एक महिला अपनी थार गाड़ी बैक कर रही थी। बैक करते समय थार गाड़ी का दूसरी तरफ का टायर महिला पर चढ़ गया। जब थार चालक महिला को किसी के गाड़ी के नीचे आने का अहसास हुआ तो वह नीचे उतरी।
आनन-फानन में वह घायल गुड्डी को निजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को किसी दूसरे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद आरोपित महिला शव को लेकर वापस घर आ गई और उसी जगह पर रख दिया जहां हादसा हुआ था। शव को पार्किंग में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*
बाँदा15जुलाई26*75 दिनों की अविरल जल सेवा का वर्षा काल विश्राम, सेवा का संकल्प रहेगा निरंतर*
बांदा 15 जुलाई 26*रोड नहीं तो स्कूल नहीं”: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*